फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Odisha visit national highway launch meeting on LWE and disaster management bjp leaders news hindi

Amit Shah in Odisha: ओडिशा दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, आज सीएम पटनायक के साथ बैठकों में होंगे शामिल

Sat, 05 Aug 2023 06:41 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 05 Aug 2023 06:41 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा में एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना शुरू करेंगे और वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर बैठकों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah Odisha visit national highway launch meeting on LWE and disaster management bjp leaders news hindi
amit shah odisha visit - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवानी की। अमित शाह शनिवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर बैठकों में हिस्सा लेंगे। राज्य सचिवालय में होने वाली इन दोनों बैठकों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन

 


आधिकारिक तौर पर शाह और पटनायक की अलग से बैठक की कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन शाह के तय कार्यक्रमों की सूची में सचिवालय में दोनों बैठकों के बाद 30 मिनट की एक बैठक निर्धारित है, पर यह नहीं बताया गया है कि यह बैठक किसके साथ होनी है। शाह शनिवार शाम दिल्ली लौट आएंगे, लेकिन उससे पहले हवाईअड्डे पर लाउंज में भी एक बैठक में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि इस बैठक में और कौन-कौन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे शाह
ओडिशा भाजपा की उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर ने कहा कि अमित शाह शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजेडी 23 साल से सत्ता में है, लेकिन लोगों को अब तक बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। नवीन पटनायक को एक असफल मुख्यमंत्री कहना गलत नहीं होगा। राज्य में भाजपा का वोट शेयर 40% है, ओडिशा के लोगों ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है और चाहते हैं कि पार्टी सत्ता में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed