हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अदाणी विवादों के घेरे में हैं। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर दाखिल याचिकाओं पर आज सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई की। साथ ही तालिबान को भारतीय बजट 2023-2024 काफी भाया है। मीडिया खबरों के मुताबिक तालिबान ने गुरुवार को भारत के केंद्रीय बजट 2023-2024 का स्वागत किया और कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा की गई सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: अदाणी विवाद को लेकर कांग्रेस छह फरवरी को करेगी विरोध-प्रदर्शन, BBC डॉक्यूमेंट्री पर आज SC में सुनवाई
Adani Row: अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद को लेकर कांग्रेस छह फरवरी को करेगी देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अदाणी विवादों के घेरे में हैं। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते अदाणी प्रकरण को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि पार्टी छह फरवरी को सभी जिलों में जीवन बीमा निगम कार्यालयों और भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं के सामने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Supreme Court: BBC डॉक्यूमेंट्री पर दाखिल याचिकाओं पर आज हो सकती है सुनवाई
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर दाखिल याचिकाओं पर आज सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में बीबीसी द्वारा गुजरात दंगों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री और उसके कर्मचारियों के खिलाफ जांच की भी मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
Afghanistan: तालिबान ने भारतीय बजट 2023 का किया स्वागत
बजट-2023 को लेकर भारत में माहौल अभी भी गर्म है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-2024 पेश किया, जिसको लेकर कुछ लोगों ने अच्छा तो कुछ ने निराश कर देने वाला बजट बताया। वहीं तालिबान को भारतीय बजट 2023-2024 काफी भाया है। मीडिया खबरों के मुताबिक तालिबान ने गुरुवार को भारत के केंद्रीय बजट 2023-2024 का स्वागत किया और कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा की गई सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Adani Group: सार्वकालिक उच्च स्तर से 70 फीसदी तक टूटे अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर
अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जमकर गिरावट जारी है। लगातार 6 दिनों से समूह की 11 कंपनियों के शेयर पिट रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को अंबुजा और एसीसी सीमेंट में मामूली बढ़त रही है। गिरावट ऐसी है कि सार्वकालिक स्तर से ये शेयर 70 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। जबकि एफपीओ लाने वाली अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर एफपीओ के भाव से गिरकर आधा हो गया है।
पढ़ें पूरी खबर...