फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर 'सुप्रीम' सुनवाई आज से, दिल्ली सेवा विधेयक पर वोटिंग संभव

Wed, 02 Aug 2023 07:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 02 Aug 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 august 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 के विशेष दर्जे को निरस्त करने के खिलाफ लगाई गाई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया था। वहीं, केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारी हंगामे के बीच लोकसभा में दिल्ली सेवा अध्यादेश को बदलने के लिए विधेयक पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे पेश किया। इसके अलावा, कांग्रेस अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग से बैठक कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 august 2023 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई
केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 के विशेष दर्जे को निरस्त करने के खिलाफ लगाई गाई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया था। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच धारा 370 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर बुधवार से रोजाना सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 august 2023 Updates On Amar Ujala
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में जवाब देते अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश, आज चर्चा के बाद वोटिंग की उम्मीद
केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारी हंगामे के बीच लोकसभा में दिल्ली सेवा अध्यादेश को बदलने के लिए विधेयक पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे पेश किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद को दिल्ली के लिए कानून बनाने का अधिकार है। इस पर आपत्ति करना राजनीति से प्रेरित है। वहीं, विपक्षी सांसदों ने इस दौरान सदन के भीतर जमकर हंगामा काटा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 august 2023 Updates On Amar Ujala
Karnataka Election: कर्नाटक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करते कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी - फोटो : Agency

कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं संग राहुल गांधी की बैठक आज
कांग्रेस अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग से बैठक कर रहे हैं। इसकी कड़ी में आज दोनों वरिष्ठ नेता कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 02 august 2023 Updates On Amar Ujala
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला

नूंह में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश
हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर सोमवार को हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नूंह में कर्फ्यू जारी है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। हिंसा में 10 पुलिसकर्मियों समेत 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नूंह के अलावा सोहना, गुरुग्राम, पलवल समेत अन्य जगहों पर भड़की हिंसा और दंगा मामले में कुल 44 एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed