फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, नवजोत सिद्धू पटियाला अदालत में करेंगे सरेंडर, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Fri, 20 May 2022 06:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 20 May 2022 06:13 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 20 May Today: Important and big news stories of 20 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बनारस की चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर निचली अदालत के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो रही है। गुरुवार को निचली अदालत में सुनवाई के बाद आज सुप्रीम कोर्ट तीन बजे सुनवाई करेगी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में भी गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने कुछ कारणवश सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी थी। वहीं 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सिद्धू को शीर्ष अदालत ने एक साल कैद की सजा सुनाई है। इसके बाद वह आज पटियाला कोर्ट में सरेंडर करेंगे। साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गर्मी की तपिश से दिल्ली वालों को आज से सप्ताह भर राहत मिलेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 20 May Today: Important and big news stories of 20 May updates on Amar Ujala
ज्ञानवापी मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
बनारस की चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज तीन बजे सुनवाई करेगी। इससे पहले गुरुवार को सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी थी। इसके साथ शीर्ष कोर्ट ने वाराणसी की निचली कोर्ट को निर्देश दिया कि वह तब तक इस मामले में सुनवाई न करे और न ही कोई आदेश जारी करे। दरअसल हिंदू पक्ष के वकील विष्णुशंकर जैन ने कहा कि वरिष्ठ वकील हरिशंकर जैन अस्वस्थ हैं, इसलिए ज्ञानवापी मामले की सुनवाई शुक्रवार को की जाए। पढ़ें पूरी खबर...

 

Top News Headline 20 May Today: Important and big news stories of 20 May updates on Amar Ujala
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

नवजोत सिद्धू आज पटियाला कोर्ट में करेंगे सरेंडर
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का एक मुक्का उन पर भारी पड़ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनाई है। सिद्धू आज पटियाला जिला अदालत में सरेंडर करेंगे। साल 2018 में शीर्ष अदालत ने सिद्धू को महज एक हजार रुपये के जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ पीड़ित परिवार ने सुप्रीमकोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाली थी। पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 20 May Today: Important and big news stories of 20 May updates on Amar Ujala
दिल्ली में गर्मी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : amar ujala

दिल्ली में आज से सप्ताह भर बारिश से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वासियों को आज से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 20 May Today: Important and big news stories of 20 May updates on Amar Ujala
इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

आज जेल से रिहा हो सकती हैं इंद्राणी मुखर्जी
अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में छह साल से जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज जेल से बाहर आ सकती हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ट्रायल कोर्ट को जमानत की कार्यवाही पूरी करने के आदेश के बाद सीबीआई ने इसके लिए दो लाख के कैश बांड जमा करने के निर्देश दिए। मुखर्जी फिलहाल मुंबई की भायखला महिला जेल में बंद हैं। उन्हें अपनी बेटी शीना बोरा (24) की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed