सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 34 साल पुराने रोडरोज के एक मामले में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। वहीं, सुनील जाखड़ भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पंजाब में कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे। इसके अलावा पीएम मोदी के क्वाड में शामिल होने को लेकर भी अपडेट आया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 9
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
24 मई को क्वाड समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को टोक्यो में क्वाड समिट में शामिल होंगे। यह क्वाड लीडर्स के बीच चौथा पारस्परिक संवाद होगा। ये हिन्द प्रशांत क्षेत्र और परस्पर हित के दूसरे विश्व मुद्दों पर विचार साझा करने का अच्छा अवसर होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
3 of 9
भाजपा में शामिल होते हुए सुनील जाखड़
- फोटो : Agency
सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल
कांग्रेस से इस्तीफा देने के छह दिन बाद ही सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब वे पंजाब में कमल खिलाने की कोशिश करते हुए दिखाई पड़ेंगे। पिता बलराम जाखड़ की राजनीतिक विरासत संभालने वाले सुनील जाखड़ के रूप में भाजपा को पंजाब में एक बड़ा स्थानीय चेहरा मिल गया है, जो उसके अभियान को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 9
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
सजा के बाद भी चुनाव लड़ सकते हैं सिद्धू
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 34 साल पुराने रोडरोज के एक मामले में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। खुद सिद्धू ने कहा है कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। माना जा रहा है कि सिद्धू या तो गिरफ्तार हो जाएंगे, या फिर वे सरेंडर करेंगे। पंजाब पुलिस को इस मामले में कोर्ट का आदेश मानना होगा। यानी सिद्धू को आज ही जेल जाना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विदेश मंत्री ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में लिया हिस्सा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इसमें उन्होंने यह कहते हुए 8 प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला कि हमें न केवल कोविड महामारी से सामाजिक-आर्थिक सुधार की तलाश करनी चाहिए, बल्कि लचीला और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला भी बनानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर