दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का आज खुलासा होगा। सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक कर्मचारी मतगणना करेंगे। वहीं, संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में बड़े आर्थिक सुधारों को टालने और छोटे सुधारों की ओर कदम बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन बेचैनी साफ दिखने लगी है। चीन ने अपना जासूसी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में भेजा है।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
एमसीडी चुनाव नतीजे आज
2 of 12
MCD Elections: EVM strong room
- फोटो : PTI (File Photo)
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का बुधवार को खुलासा होगा। सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक कर्मचारी मतगणना करेंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने प्रत्येक वार्ड की मतगणना के लिए 4 से 10 टेबल लगाने का निर्णय लिया है। इस तरह समस्त वार्डों में मतगणना के 5 से 10 राउंड होंगे। दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे मे दोपहर तक दिल्ली की मिनी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
संसद का शीतकालीन सत्र आज से
3 of 12
संसद भवन
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में बड़े आर्थिक सुधारों को टालने और छोटे सुधारों की ओर कदम बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार से शुरू हो रहे शीत सत्र में सरकार ने अंतरराज्यीय सहकारी समिति संशोधन, ट्रेड मार्क संशोधन, मध्यस्थता संशोधन और राष्ट्रीय दंत आयोग बिल समेत 16 विधेयकों को संसद की मंजूरी दिलाने की तैयारी की है। ये सभी ऐसे विधेयक हैं जो सरकार के लिए बहुत अधिक महत्व के नहीं हैं।
पढ़ें पूरी खबर
भारत द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से चीन बेचैन
4 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन बेचैनी साफ दिखने लगी है। चीन का का जासूसी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है। यह जहाज विभिन्न निगरानी और खुफिया उपकरणों से लैस है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल और सेटेलाइट निगरानी में सक्षम चीनी जहाज की आवाजाही पर भारतीय नौसेना नजर रखे हुए है।
पढ़ें पूरी खबर
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का खाका तैयार
5 of 12
जम्मू में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं में हो रही लगातार गिरावट के बावजूद कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा केंद्र के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मंगलवार को इस बाबत नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इससे निपटने की रणनीति बनाई गई। साथ ही कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का खाका तैयार किया गया।
पढ़ें पूरी खबर