{"_id":"6a3b2290a0b0db76b604ab8e","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-24-june-2026-updates-on-amar-ujala-2026-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: अमर उजाला संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: अमर उजाला संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां
Wed, 24 Jun 2026 05:49 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद में आज उत्तराखंड के विकास, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नई तकनीकों पर मंथन होगा। वहीं, अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर फिर संकट के संकेत मिले हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु निरीक्षण को लेकर तेहरान को चेतावनी दी है। देश में एक ओर कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का असर है, तो दूसरी ओर कई इलाके लू से जूझ रहे हैं। हालांकि, मानसून के जल्द उत्तर प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है। सीयूईटी-यूजी में दिल्ली की देविना गहलोत ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर देश में शीर्ष स्थान पाया। एक अध्ययन में पाया गया कि आग लगने पर युवा अक्सर निर्णय लेने में देरी करते हैं, जबकि बुजुर्ग तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ते हैं। खेल की दुनिया की बात करें तो फीफा विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। वैष्णो देवी यात्रा ने छह माह में 50.70 लाख श्रद्धालुओं के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, देश के कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश ने सूखे और महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की खबर-
अमर उजाला संवाद देहरादून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Amar Ujala Samvad: आज देहरादून में जुटेंगी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां, देवभूमि के विकास पर होगा मंथन
देवभूमि के विकास पर एक बार फिर मंथन करने जा रहा है अमर उजाला संवाद का मंच। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी। 24 जून को देहरादून में आयोजित होने जा रहा अमर उजाला संवाद का यह मंच विचारों और अनुभवों को जोड़ने का प्रयास करेगा। हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल गेटवे (सरोवर प्रीमियर) में होने वाला यह आयोजन उत्तराखंड के वर्तमान और भविष्य पर केंद्रित रहेगा। दिनभर चलने वाले 8 से अधिक सत्रों में राज्य के विकास मॉडल, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, खेल, मनोरंजन, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े अवसरों पर चर्चा होगी। उद्देश्य केवल बात करना नहीं, बल्कि उन प्रश्नों को सामने लाना है जो आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की दिशा तय करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
संकट में शांति समझौता: 'परमाणु निरीक्षण से किया इनकार तो रद्द कर दूंगा बैठकें', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान समझौते के तहत तीन महीने से ज्यादा समय बाद आई शांति पर फिर संकट के बादल गहराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अपने परमाणु कार्यक्रम का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं देता है, तो वह तेहरान के साथ चल रही तकनीकी वार्ताओं से जुड़ी बैठकों को रद्द कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर

मानसून तेजी से बढ़ा आगे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/एएनआई
Weather Updates: कहीं भारी बारिश-आंधी के आसार, तो कहीं झुलसाएगी लू; तीन-चार दिन में यूपी में दस्तक देगा मानसून
देश में मौसम में इस समय जबरदस्त विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है। वहीं दूसरी ओर मध्य और उत्तर भारत के कुछ इलाके अब भी भीषण लू की चपेट में हैं। हालांकि, कुछ दिनों के ठहराव के बाद तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन-चार दिनों में उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे उत्तर भारत को भी भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर

देशभर के 332 विश्वविद्यालयों में बुधवार से स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी।
- फोटो : एएनआई
CUET UG: दिल्ली की देविना को चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 3417 उम्मीदवारों ने अलग-अलग विषय में छुआ ये आंकड़ा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रिकॉर्ड 16 दिनों में सीयूईटी यूजी-2026 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें दिल्ली की देविना गहलोत ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में टॉप किया है। शीर्ष 10 में दिल्ली के सक्षम गोयल दूसरे, हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी तीसरे, बिहार के श्रीवंश मिश्रा चौथे, यूपी की खुशी पांचवें और यूपी की ही जयति छठे स्थान पर रहीं। देविना भाजपा नेता कैलाश गहलोत की बेटी हैं। पढ़ें पूरी खबर