प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल असम स्थित देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन करेंगे। ये पुल ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित धोला को उत्तरी तट पर स्थित सादिया से जोड़ेगा। 9.15 किलोमीटर लंबा ये पुल मुंबई स्थित प्रसिद्ध बांद्रा-वर्ली सी लिंक (5.6 किलोमीटर) से भी करीब दो-तिहाई लंबा है।
भारतीय इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना हैं देश के ये पांच बड़े पुल, जानिए इनकी खासियतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये हैं नदी के ऊपर बने भारत के पांच सबसे लंबे पुल, जानिए खासियतें
यह पटना से हाजीपुर को जोड़ने को लिए गंगा नदी पर उत्तर-दक्षिण की दिशा में बना है। यह भारत का नदी पर बना सबसे लंबा पुल है। इसकी लंबाई 5.6 किलोमीटर है। राज्य के प्रमुख पर्यटक आकर्षण में से एक है।
ये भी पढ़ें- चीन को चुनौती है देश का सबसे बड़ा पुल, नॉर्थ ईस्ट को होंगे बड़े फायदे
ये हैं नदी के ऊपर बने भारत के पांच सबसे लंबे पुल, जानिए खासियतें
बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु या आधिकारिक तौर पर राजीव गांधी सागर सेतु के नाम से जाना जाता है। यह भारत में मौजूद नदी के ऊपर बना पुल है। यह बांद्रा को बोर्ली से जोड़ती है। इसकी लंबाई 5.5 किलो मीटर है। रोजाना करीब 45000 वाहन इस पर चलते हैं।
ये हैं नदी के ऊपर बने भारत के पांच सबसे लंबे पुल, जानिए खासियतें
विक्रमशिला सेतु
विक्रमशिला सेतु, गंगा पर निर्मित एक पुल है जिसका नाम विक्रमशिला यूनीवर्सिटी के नाम पर रखा गया था। इसकी लंबाई 4.7 किलोमीटर है। विक्रमशिला सेतु, भारत का तीसरा सबसे बड़ा पुल है और यह राष्ट्रीय राजमार्ग 80 और 31 के समानांतर और गंगा के विपरीत दिशा में बनाया गया है।
ये हैं नदी के ऊपर बने भारत के पांच सबसे लंबे पुल, जानिए खासियतें
वेम्बानाड पुल
केरल में स्थित इस पुल की लंबाई 4.62 किलोमीटर है। यह केवल माल गाड़ियों और यातायात के लिए प्रयोग किया जाता है। यह 3 छोटे द्वीपों से होकर गुजरता है। यह झील के ऊपर बना हुआ है।