आज दिनभर की बड़ी सुर्खियों में महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी का मुद्दा सर्वाधिक चर्चा में रहा। इसके अलावा उत्तराखंड में हिमस्खलन के बाद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एक अन्य अहम घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में दर्शन-पूजन के अलावा मंदिर ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लिया। सिनेमा जगत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की रही। इसके लिए नॉमिनेशन पूरा हो चुका है। अब भारतीय समयानुसार तीन मार्च के तड़के करीब साढ़े पांच बजे से अवॉर्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। खेल जगत में चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबला चर्चा में रहा। हरियाणा में हिमानी नरवाल की हत्या का मामला भी सुर्खियों में रहा। आर्थिक जगत दिन का बड़ा अपडेट मुंबई से आया। यहां की एक विशेष अदालत ने पूर्व सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और 5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि माधबी 28 फरवरी को ही रिटायर हुई हैं। अमर उजाला पर एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी सुर्खियां
Top Headlines: महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी; बसपा में घमासान; कल मिलेंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स
Khadse Daughter Harassment: पुलिस बोली- POCSO कानून के तहत केस दर्ज
केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से की बेटी के साथ महाराष्ट्र के जलगांव में छेड़खानी का मामला सामने आया है। सीएम फडणवीस ने भी इस हाईप्रोफाइल मामले का संज्ञान लिया है। राज्य की पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। जलगांव में पुलिस ने पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। फडणवीस के मुताबिक यह एक राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की करतूत है। यहां पढ़ें पूरी खबर
BSP में घमासान: मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया
उत्तर प्रदेश में कभी राज करने वाली बसपा में आज घमासान चल रहा है। रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के निष्कासन के बाद उनका यह दूसरा बड़ा फैसला है। वहीं आकाश के भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी। दोनों को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इस मौके पर मायावती ने कहा कि अब मेरे जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का कोई महत्व नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Oscars 2025: अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने में बचे चंद घंटे, देखिए नॉमिनेशन लिस्ट
सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड- ऑस्कर मिलने में थोड़ी ही देर बचे हैं। 97वें अकादमी अवॉर्ड को शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में यह शुरू होगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। संभावित विजेताओं की सूची यहां देखें