फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक की अर्जी देने के बाद आईएएस टीना डाबी का पहला पोस्ट, जानें क्या किया साझा

Tue, 08 Dec 2020 01:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 08 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Tina Dabi first Social Media post after filing for divorce from Athar Aamir Khan
टीना डाबी (फाइल फोटो) - फोटो : facebook

आईएएस टॉपर टीना डाबी अपने पति अतहर आमिर से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। अर्जी दाखिल करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में अपना पहला पोस्ट लिखा है। दरअसल, इस पोस्ट में टीना ने हाल में पढ़ी गई एक किताब का जिक्र किया है। 



बता दें कि टीना के पति अतहर आमिर भी आईएसएस टॉपर रहे हैं। दोनों का चयन एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के लिए हुआ था। दोनों ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और फिर उन्होंने शादी कर ली। शादी के करीब ढाई साल बाद रिश्तों में अनबन के चलते टीना ने अतहर से तलाक के लिए जयपुर की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। 

Tina Dabi first Social Media post after filing for divorce from Athar Aamir Khan
टीना डाबी और अतहर आमिर (फाइल फोटो)

'ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक' किताब की समीक्षा शेयर की
टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर 'ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक' किताब की समीक्षा शेयर की है। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने हाथ से लिखी हुई समीक्षा पोस्ट की है। टीना ने लिखा, 'काफी समय बाद मेरा पोस्ट है। मैंने पिछले कुछ महीनों में बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं। मैंने इस पोस्ट में कुछ पर अपने विचार रखे हैं। मैंने ऐसे अंश शामिल किए हैं जो मुझे सबसे अच्छे लगे। आशा है कि आप इसे पढ़ने में उतना ही आनंद लेंगे, जितना मैंने किया है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

Tina Dabi first Social Media post after filing for divorce from Athar Aamir Khan
टीना डाबी और अतहर आमिर (फाइल फोटो) - फोटो : facebook

टीना ने दी किताब को 10/10 रेटिंग
टीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मेरी तरफ से इस किताब की रेटिंग 10/10 है। एक दोस्त द्वारा मुझे इस किताब को पढ़ने का सुझाव दिया गया था। यह किताब इस वर्ष की सबसे अच्छी किताबों में से एक साबित हुई है। इसके अलावा टीना ने अपने पोस्ट में किताब के अच्छे उद्धरणों को भी साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tina Dabi first Social Media post after filing for divorce from Athar Aamir Khan
टीना डाबी और अतहर आमिर (फाइल फोटो)

सरनेम हटाने को लेकर है टीना-अतहर में विवाद: रिपोर्ट्स
बता दें कि, साल 2015 में सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने वाली आईएएस टीना डाबी और उनके पति अतहर आमिर आमिर ने अलग होने का फैसला किया है। इसके लिए दोनों ने आपसी सहमति से फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और इनका विवाह काफी सुर्खियों में भी रहा था। 

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद टीना और अतहर के रिश्ते में दरार उस वक्त आ गई जब टीना ने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम से 'खान' हटा लिया। इसी के बाद अतहर ने भी इंस्टाग्राम पर टीना को अनफॉलो किया। माना जाता है कि इस विवाद के बाद दोनों के बीच कड़वाहटें बढ़ गईं।

विज्ञापन
Tina Dabi first Social Media post after filing for divorce from Athar Aamir Khan
टीना डाबी और अतहर आमिर (फाइल फोटो)

फिलहाल जयपुर में है अतहर और टीना की तैनाती 
उल्लेखनीय है कि 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में डीना डाबी ने जहां शीर्ष स्थान हासिल किया था वहीं, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आमिर अतहर उल शफी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अर्जी में दोनों ने कहा कि वह आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर रहे हैं। फिलहाल दोनों जयपुर में तैनात हैं। 

बता दें कि टीना, वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं तो आमिर सीईओ ईजीएस के पद पर तैनात हैं। टीना और आमिर की शादी जब होने वाली थी तब हिंदू महासभा ने इस पर एतराज जताते हुए इसे 'लव जिहाद' की साजिश करार दे डाला था। अब इनके तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद फिर विवाद शुरू हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed