फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता ने पोती की सगाई में उड़ाईं कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, 5 हजार लोग बुलाए, गरबा भी कराया

Wed, 02 Dec 2020 09:41 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 02 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Thousands Of Crowd Garba Was Also Played In The Engagement Of Former BJP MLA's Granddaughter
डासवाडा गांव में आयोजित सगाई समारोह में गरबा खेलते हजारों लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के कहर को देखते हुए गुजरात सरकार ने शादी समारोह में आने वाले मेहमानों की संख्या 100 कर दी है। अगर शादी में 100 से ज्यादा लोग पाए जाएंगे तो आयोजनकर्ता पर 25 हजार का जुर्माना लगेगा। लेकिन यह नियम सिर्फ आम नागरिकों के लिए है, वीआईपी लोगों के लिए नहीं है। क्योंकि नियमों की धज्जियां उड़ाता एक मामला तापी जिले डासवाडा जिले से सामने आया है। जहां बीजेपी के पूर्व विधायक और आदिजाति मंत्री कांति गामित की पोती की सगाई में 5 हज़ार से ज्यादा लोग शामिल हुए और गरबा भी खेला।

 

सार्वजनिक था सगाई समारोह

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहा जा रहा है कि यह सगाई समारोह सार्वजनिक था। इसमें डासवाडा गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी थे। इस दौरान न तो नेताजी और न ही प्रशासन को इस बात ख्याल आया कि शादी समारोह में 100 से ज्यादा लोगों का आना मना है। इतना नहीं कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां भी उड़ाई गई और इस कार्यक्रम जमकर गरबा हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सगाई का वीडियो

Thousands Of Crowd Garba Was Also Played In The Engagement Of Former BJP MLA's Granddaughter
पूर्व भाजपा विधायक की पोती की सगाई में ही 5 हजार से ज्यादा की भीड़ - फोटो : self
इस सगाई समारोह की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसको लेकर लोग राज्य सरकार से सवाल कर रहे हैं कि क्या कानून आम नागरिकों के लिए ही है। इसी के चलते अब इसकी गूंज गांधीनगर तक सुनाई दे रही है। गृह राज्यमंत्री प्रदीप जडेजा ने इस वीडियो की जांच के आदेश दिए है। सूचना मिली है कि तुलसी विवाह और सगाई एक साथ हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed