शिवपाल यादव
इटावा जिले के जसवंतनगर सीट से सात बार मुलायम सिंह यादव विधायक रह चुके हैं। चार बार से शिवपाल सिंह यादव इस हल्के की नुमाइंदगी कर रहे थे।
यूपी चुनाव: रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा में किसने मारी बाजी, देखें
अपर्णा यादव
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में थीं। अपर्णा यादव बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं लेकिन वो हार गईं।
यूपी चुनाव: रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा में किसने मारी बाजी, देखें
रीता बहुगुणा जोशी
रीता बहुगुणा जोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन हैं। डॉ. जोशी पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर कैंट से विधायक चुनी गई थीं, इस बार भाजपा से लड़ रहीं थीं और वो जीत गईं।
यूपी चुनाव: रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा में किसने मारी बाजी, देखें
स्वाति सिंह
भाजपा ने पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को इस बार मैदान में उतारा। पिछले वर्ष दयाशंकर बसपा प्रमुख मायावती पर एक टिप्पणी को लेकर वे काफी चर्चित रहे थे। इसी के बाद मायावती और बसपा नेताओं पर आक्रामक टिप्पणी के चलते स्वाति सिंह का नाम चर्चा में आया था।
यूपी चुनाव: रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा में किसने मारी बाजी, देखें
बीजेपी के कद्दावर और सीनियर नेता लालजी टंडन के बेटे गोपाल टंडन को इस बार चुनावी मैदान में उतारा। वो लखनऊ पूर्व सीट से उम्मीदवार रहे और जीते।