फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Over Controversial Post on CJI Surya Kant Kerala Unit Issue Unconditional Apology Removes Official

सीजेआई सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट से घिरी कांग्रेस: केरल इकाई ने बिना शर्त माफी मांगी; आरोपी पद से हटाया गया

Tue, 27 Oct 2026 10:17 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 27 Oct 2026 10:17 PM IST
सार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग वाली विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बिना शर्त माफी मांगी है। प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पोस्ट पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के बिना प्रकाशित हुई थी। इसके लिए जिम्मेदार विजय थोट्टाथिल को पद से हटा दिया गया है। आखिर पोस्ट में ऐसा क्या लिखा था? कानूनी नोटिस किसने भेजा और कांग्रेस ने अपनी सफाई में क्या कहा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Congress Over Controversial Post on CJI Surya Kant Kerala Unit Issue Unconditional Apology Removes Official
कांग्रेस ने जवाब में क्या कहा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल में कांग्रेस की प्रदेश इकाई एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है। पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग किए जाने के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने बिना शर्त माफी मांगी है। पार्टी ने कहा है कि न्यायपालिका के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित था और इसे आधिकारिक मंच से नहीं किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन


केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कानूनी नोटिस के जवाब में यह माफी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवादित पोस्ट पार्टी नेतृत्व की जानकारी या मंजूरी के बिना प्रकाशित की गई थी। उनके मुताबिक, पोस्ट के लिए जिम्मेदार विजय थोट्टाथिल को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही, उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है। कांग्रेस की केरल इकाई ने विवादित बयान को वापस लेते हुए उससे खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन


विवादित पोस्ट पर कांग्रेस ने माफी क्यों मांगी?
केरल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 12 अक्तूबर को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को संबोधित करते हुए एक पोस्ट साझा की गई थी। इसमें उनसे इस्तीफा देने की मांग की गई थी। पोस्ट में कहा गया था कि अगर कानून-व्यवस्था उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और उनकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को लाया जाएगा, जो इसे संभाल सके। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। विवाद बढ़ने पर पोस्ट को कुछ ही घंटों के भीतर हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी नोटिस के जवाब में केपीसीसी ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनीष दुबे ने इस पोस्ट को लेकर कानूनी नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में सनी जोसेफ ने कहा कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी संविधान, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और भारत के मुख्य न्यायाधीश के संवैधानिक पद का सम्मान करती है। उन्होंने साफ किया कि नोटिस में जिस बयान का जिक्र किया गया है, वह केपीसीसी या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आधिकारिक नीति नहीं है। पार्टी ने उन टिप्पणियों को अस्वीकार करते हुए वापस ले लिया है और मुख्य न्यायाधीश से बिना शर्त माफी मांगी है।

पोस्ट के पीछे कौन था और पार्टी ने क्या कार्रवाई की?
सनी जोसेफ के मुताबिक, विवादित पोस्ट विजय थोट्टाथिल ने पार्टी नेतृत्व की जानकारी और मंजूरी के बिना प्रकाशित की थी। इसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया। केपीसीसी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश भी दिया है। हालांकि, जोसेफ ने यह स्पष्ट किया कि उनकी ओर से मांगी गई माफी केवल केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से है। पार्टी ने इस मामले में अपनी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करते हुए विवादित पोस्ट से दूरी बना ली है।


किस मामले की सुनवाई के दौरान हुई थी यह टिप्पणी?
विवादित पोस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामले की सुनवाई के बाद सामने आई थी। यह याचिका मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों से संबंधित थी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणियों के बाद केरल कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से यह पोस्ट की गई थी। बाद में पार्टी ने बयान को अनुचित बताते हुए माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed