{"_id":"5dea17fb8ebc3e54d34666ba","slug":"telangana-police-encounter-photos-hyderabad-veterinary-doctor-rape-and-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद कांड: एनकाउंटर स्थल की तस्वीरें, पुलिस ने 30 फीट के दायरे में चारों आरोपियों को मार गिराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद कांड: एनकाउंटर स्थल की तस्वीरें, पुलिस ने 30 फीट के दायरे में चारों आरोपियों को मार गिराया
Fri, 06 Dec 2019 02:29 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर
- फोटो : ANI
तेलंगाना के हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। घटनास्थल की तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने चारों आरोपियों की मौत की पुष्टि की है।
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : ANI
जिस जगह पीड़िता को जलाया वहीं हुए ढेर
पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर मार गिराया है जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दरिदंगी को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करते हुए रोकने के लिए गोली चलाई। जिसमें उनकी मौत हो गई।

सुबह तीन से छह बजे के बीच मारे गए आरोपी
साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा, 'आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह मारे गए। सभी की मौत सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच हुई। मैं घटनास्थल पर पहुंच गया हूं और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।'

हैदराबाद एनकाउंटर
- फोटो : PTI
हथियार लेकर भाग रहे थे आरोपी
तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही भगवान ने उन्हें सजा दे दी। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया। इससे हैदराबाद सहित पूरे देश में खुशी है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी पुलिस से हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे।

इसलिए किया जाता है क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्ट
पुलिस हैदराबाद के सभी आरोपियों को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्ट करने के लिए लेकर गई थी। पुलिस क्राइम सीन को इसलिए रिकंस्ट्रक्ट करती है ताकि घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके और मौका-ए-वारदात के हर ऐंगल की जांच की जा सके। पुलिस की ओर से यह जांच अदालती कार्रवाई के लिहाज से भी महत्पवूर्ण होती है और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के लिहाज से भी इसे अहम माना जाता है।