फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाटा नेक्सन Vs फोर्ड इकोस्पोर्ट, जानें कौन हैं बेहतर

Wed, 23 Aug 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
tata nexon vs ford ecosport, a complete comparison of specification

हाल में ही टाटा ने अपनी नई एसयूवी टाटा नेक्सन से पर्दा उठा दिया है। जल्द ही ये कार बाजार में आ जाएगी। टाटा नेक्सन का बाजार में मौजूद फोर्ड इकोस्पोर्ट, मारुति ब्रेजा जैसी गाड़ियों से होने वाला है। आज हम बात करेंगे टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट की। आइए नजर डालते हैं दोनों की खूबियों पर..

tata nexon vs ford ecosport, a complete comparison of specification

एक्सटीरियर
टाटा नेक्सन की बात करें तो यह एक टिपिकल बॉक्सी एसयूवी है। अगर फोर्ड इकोस्पोर्ट और नेक्सन की बात करें तो फोर्ड कुछ ज्यादा बोल्ड नजर आती है। लेकिन दोनों ही कारें 4000एमएम लंबाई वाली हैं। वहीं नेक्सन में आपको 351 लीटर का बूटस्पेस मिलता है जबकि इकोस्पोर्ट में 346 लीटर का बूटस्पेस मौजूद है।

tata nexon vs ford ecosport, a complete comparison of specification

इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो टाटा की नेक्सन यहां इकोस्पोर्ट से एक कदम आगे है। टाटा ने नेक्सन के इंटीरियर को बेहतर बनाया है। कार का इंटीरियर आपको लग्जरी फीलिंग देता है। वहीं इकोस्पोर्ट के काफी फीचर नेक्सन के समान ही हैं, लेकिन टाटा नेक्सन के मुकाबले इकोस्पोर्ट का लुक पुराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tata nexon vs ford ecosport, a complete comparison of specification

सेफ्टी फीचर
सेफ्टी फीचर की बात करें तो फोर्ड इकोस्पोर्ट में इसका पूरा ख्याल रखा है। फोर्ड ने कार में 6 एयरबैग्स दिए हैं। हालांकि हमारे पास नेक्सन की जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि टाटा भी कार में सेफ्टी फीचर का ख्याल रखेगा। 

विज्ञापन
tata nexon vs ford ecosport, a complete comparison of specification
- फोटो : Amar Ujala

इंजन
टाटा नेक्सन दो इंजन विकल्प के साथ लॉन्च हुई है, दोनों ही इंजन कार को 110बीएचपी की ताकत प्रदान करते हैं। टाटा ने नेक्सन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और  1.5 लीटर का टर्बोचार्जड फोर सिलेंडर डीजल इंजन दिया है। जबकि इकोस्पोर्ट 1.0 लीटर और 1.5 लीटर के दो पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed