फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Accident: बागमती एक्सप्रेस हादसे के बाद बदले कई ट्रेनों के रूट; यात्रियों के लिए खास इंतजाम, तस्वीरें

Sat, 12 Oct 2024 11:12 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 12 Oct 2024 11:12 AM IST
सार

Train Accident: बागमती एक्सप्रेस हादसे के बाद बदले कई ट्रेनों के रूट; यात्रियों के लिए खास इंजताम, तस्वीरें

विज्ञापन
Tamil Nadu Train Accident photos diverted train routes news in hindi
ट्रेन दुर्घटना - फोटो : PTI
दरभंगा बागमती एक्सप्रेस शुक्रवार की रात तमिलनाडु के पास कावराईपेट्टई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ट्रेन में फंसे यात्रियों की मदद के लिए एक विशेष ट्रेन संचालित की गई। शनिवार को यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन दरभंगा के लिए रवाना हो गई। इस घटना के बाद धनबाद- अलेप्पी, अलेप्पी- धनबाद एक्सप्रेस और कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल ट्रेन समेत कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया।
Tamil Nadu Train Accident photos diverted train routes news in hindi
ट्रेन दुर्घटना - फोटो : PTI
शक्रवार देर रात कावरैपेट्टई रेलवे स्टेशन पर बागमती एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे  के बाद पार्सल बोगी में आग भी लग गई, जिसमें 19 लोग घायल हुए। पेरंबूर से चलने के 10 मिनट बाद ही शुक्रवार रात 8:50 बजे ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। राहत और बचाव अभियान देर रात तक जारी था। आग पर काबू पा लिया गया था। बारिश के कारण घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत में करीब 16 घंटे का समय लगेगा।
Tamil Nadu Train Accident photos diverted train routes news in hindi
ट्रेन दुर्घटना - फोटो : PTI
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। राज्य सरकार की तरफ से तुरंत 22 एंबुलेंस भेजी गई है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। स्टैनली अस्पताल में मेडिकल उपचार दिया जा रहा है। पुलिस विभाग, अग्निशमन एवं बचाव विभाग, जिला प्रशासन, मेडिकल टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री बचावकार्य पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil Nadu Train Accident photos diverted train routes news in hindi
ट्रेन दुर्घटना - फोटो : PTI
इस घटना के बाद से कई ट्रेनों का मार्ग डायवर्ट कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 13351 धनबाद- अलेप्पी एक्सप्रेस को रेणीगुंटा, मेलपक्कम और काटपाडी होकर चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 06063 कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल ट्रेन मेलपक्कम, अरक्कोणम व रेणीगुंटा होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 13352 अलेप्पी- धनबाद एक्सप्रेस मेलपक्कम, अरक्कोणम व रेणीगुंटा होकर चलेगी। इसके अलावा भी कई अन्य ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Tamil Nadu Train Accident photos diverted train routes news in hindi
ट्रेन दुर्घटना - फोटो : PTI
उत्तर पूर्व रेलवे के कुसमही और गोरखपुर कैंट स्टेशनों के बीच आटोमेटिक सिग्नल का काम होगा, जिसके कारण भागलपुर रेलवे सेक्शन की दो ट्रेनों गांधीधाम और जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है। दोनों ट्रेनें 15 से 22 अक्तूबर तक रूट बदलकर चलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed