{"_id":"6709f1e41250a29cbf0198f7","slug":"ipl-2025-will-rishabh-pant-leave-delhi-capitals-before-the-mega-auction-this-post-created-a-stir-2024-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मेगा नीलामी से पहले ऋषभ पंत छोड़ देंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ? कप्तान के इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: मेगा नीलामी से पहले ऋषभ पंत छोड़ देंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ? कप्तान के इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
आईपीएल 2025 को लेकर खिलाड़ियों और फैंस के बीच अभी से उत्साह देखने को मिलने लगा है। इससे पहले मेगा नीलामी का भी आयोजन होना है। माना जा रहा है कि इस बार कुछ खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। इस बीच स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने एक पोस्ट से दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने की अफवाहों को हवा दे दी है। माना जा रहा है कि मेगा नीलामी से पहले वह टीम का साथ छोड़ सकते हैं।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने फैंस से एक ऐसा सवाल किया जिससे उनके टीम को छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंत ने लिखा- "अगर नीलामी में जाऊं तो क्या मैं बिकूंगा या नहीं और कितने में?" हालांकि, उन्होंने दिल्ली का साथ छोड़ने को लेकर कुछ नहीं लिखा। उनके इस पोस्ट से दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।
If go to the auction. will I be sold or not and for how much ??
27 वर्षीय बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिसंबर, 2022 में एक गंभीर सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्होंने इसी साल मैदान पर वापसी की थी। फिलहाल वह फॉर्म में हैं और माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम उन्हें आईपीएल 2025 से पहले रिटेन करना चाहेगी। हालांकि, यह पूरी तरह से पंत पर निर्भर करेगा कि वह आगामी टूर्नामेंट में किस टीम के साथ जाना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत-अक्षर पटेल
- फोटो : IPL
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए नियमों का एलान किया था। इसमें खिलाड़ियों के रिटेंशन से लेकर विदेशी खिलाड़ियों के लीग छोड़ने पर बैन लगने तक शामिल हैं। शीर्ष परिषद ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को पिछली टीमों में से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है। इसमें नीलामी में एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा। 2022 में आयोजित पिछली मेगा नीलामी में एक टीम को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
पंत ने इस साल आईपीएल में 13 मैचों में तीन अर्धशतक और 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए थे। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी टीम हालांकि छठे स्थान पर ही रही थी। पंत ने अब तक आईपीएल के 111 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 148.93 के स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।