पूरे देशभर में सुहागिनों ने करवाचौथ धूमधाम से मनाया। चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने अपना व्रत तोड़ा। इस मौक पर विदेश मंत्री
सुषमा स्वराज ने भी करवाचौथ का पर्व मनाया।
तस्वीरें: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवाचौथ
सुषमा ने सोलह श्रृंगार कर अपने आवास पर अन्य सुहागिन महिलाओं के साथ विधि विधान के साथ पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।
तस्वीरें: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवाचौथ
सुषमा के पति
स्वराज कौशल को अक्सर उनकी तारीफ करते देखा गया है। बीते दिनों एक ट्वीटर यूजर ने जब उनसे पूछा कि भारत में आपने पसंदीदा नेता का नाम बताइए तो उन्होंने बिना सोचे सुषमा का नाम लिया।
इस तरह जब एक अन्य यूजर ने उनसे सुषमा की सैलरी के बारे मं पूछा तो उन्होंने 'बैड मैनर्स' कहकर यूजर को लताड़ लगाई।
तस्वीरें: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवाचौथ
बता दें कि कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सौभाग्यवती महिलाएं
करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस व्रत को सौभाग्य प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है। इसलिए सुहागिने अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती हैं। देखिए वीडियो :
तस्वीरें: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवाचौथ