पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज उन्हें अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ आया। पूरे देश ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा गया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम विदाई के दौरान कुछ दिग्गज नेताओं के भी आंसू छलक गए। पीएम मोदी सहित कई नेता भावुक हो गए। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम रस्म निभाई। बेटी और पति दोनों ने सुषमा को अंतिम सलामी दी। आगे की तस्वीरों में देखिए कौन कौन पहुंचा अंतिम विदाई देने और अंतिम संस्कार में कौन कौन से बड़े नेता नजर आए।
तस्वीरें : सुषमा स्वराज का आखिरी सफर, दिग्गज नेताओं के भी छलक आए आंसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन