Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Passenger crowds on trains rising numbers could cross 8-billion mark this yr Ashwini Vaishnaw

भारतीय रेलवे: ट्रेनों में बढ़ती जा रही यात्रियों की भीड़, इस साल 800 करोड़ के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

Mon, 23 Nov 2026 08:25 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Nov 2026 08:25 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी। इसे देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए है। इसमें यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
Indian Railways Passenger crowds on trains rising numbers could cross 8-billion mark this yr Ashwini Vaishnaw
रेलवे में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या (सांकेतिक) - फोटो : AI Generated

विस्तार

रेलवे में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रेलवे के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में ट्रेन से सफर करने वालों की संख्या 800 करोड़ के पार पहुंच सकती है। वित्त वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा 740 करोड़ था। इस तरह चालू वित्त वर्ष में करीब 8 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। हालांकि, यह संख्या अब भी वित्त वर्ष 2018-19 के 844 करोड़ यात्रियों के रिकॉर्ड से कम रहेगी।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान रेलवे यातायात में भारी गिरावट आई थी। वित्त वर्ष 2020-21 में यात्रियों की संख्या घटकर 125 करोड़ रह गई थी। इसके बाद इसमें तेजी से सुधार हुआ। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा बढ़कर 350 करोड़ और 2024-25 में 730 करोड़ हो गया। रेल मंत्री के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे को और ट्रेनें चलानी होंगी। पिछले पांच से छह वर्षों में रेलवे ने 2,500 से ज्यादा नई ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। इस दौरान पटरियों, स्टेशनों और ट्रेनों की क्षमता भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

त्योहारी सीजन में 18 हजार अतिरिक्त ट्रेनें चलाईं

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने त्योहारी सीजन में भी अतिरिक्त इंतजाम किए। रेलमंत्री के मुताबिक, अक्टूबर और नवंबर 2026 के 60 दिन के त्योहारी सीजन में करीब 18 हजार अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं चलाई गईं। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के 26 सबसे व्यस्त दिनों में करीब 20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। यह संख्या पिछले साल की समान अवधि से 8 फीसदी ज्यादा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन 26 दिनों में दुर्गा पूजा के 10, दिवाली के 8 और छठ के 8 दिन शामिल थे। इस दौरान रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दुर्गा पूजा के दौरान औसतन 70 लाख के बजाय 76 लाख यात्रियों ने सफर किया। दिवाली में यह संख्या 71 लाख से बढ़कर 74 लाख और छठ में 75 लाख से बढ़कर 82 लाख हो गई।

त्योहारों के दौरान अचानक बढ़ने वाली भीड़ को संभालने के लिए प्रमुख स्थानों पर 145 अनारक्षित ट्रेनें चलाई गईं। नई दिल्ली, आनंद विहार, उधना और अयोध्या समेत कई बड़े स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने के लिए अलग से व्यवस्था भी की गई।

बड़े शहरों में बड़ी यात्रियों की भीड़

त्योहारी सीजन में बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी। इसे देखते हुए रेलवे देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए है। इसमें यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। रेलवे के अनुसार,दिल्ली के नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर सामान्य दिनों में रोजाना करीब 5 लाख यात्री आते-जाते हैं। त्योहारों के दौरान यह संख्या बढ़कर 8 लाख हो गई।

इसी तरह सूरत और उधना स्टेशनों पर रोजाना यात्रियों की संख्या 1 लाख से बढ़कर 1.6 लाख पहुंच गई। मुंबई के बांद्रा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर यह आंकड़ा 4 लाख से बढ़कर 5 लाख हो गया।

हैदराबाद के सिकंदराबाद, काचीगुड़ा और चारलापल्ली स्टेशनों पर रोजाना यात्रियों की संख्या 2.5 लाख से बढ़कर 4 लाख पहुंच गई। वहीं, बेंगलुरु सेंट्रल, एसएमवीबी, यशवंतपुर और येलहंका स्टेशनों पर यह संख्या 2.5 लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई।

सफाई से लेकर निगरानी तक में अपनाई गई एआई तकनीक

यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ रेलवे यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी काम कर रहा है। ट्रेनों के जैव शौचालयों के पहले कक्ष की सफाई के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से पहले निर्माण संगठन की ओर से जरूरी तैयारियां करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके अलावा, रेलवे पटरियों के विभिन्न हिस्सों को बेहतर बनाने का काम चल रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से भीड़ पर नजर रखने के साथ मालगाड़ियों के वैगन और यात्री डिब्बों की जांच के लिए भी नई तकनीक अपनाई जा रही है। यात्री आरक्षण प्रणाली को आधुनिक बनाने का काम भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed