फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सूमो' हो रहे बच्चों के लिए पिता किडनी बेचने को मजबूर, दिल छू लेगी कहानी

Fri, 24 Jun 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
'Sumo kids' who underwent surgery to lose weight are piling on the pounds
- फोटो : dailymail

ये मासूम हैं, अबोध हैं, इन्हें ये भी नहीं पता कि किस जोखिम में हैं, और इनकी खातिर कहीं ज्यादा जोखिम में इनके पिता हैं।

'सूमो' हो रहे बच्चों के लिए पिता किडनी बेचने को मजबूर, कहानी दिल छू लेगी

'Sumo kids' who underwent surgery to lose weight are piling on the pounds
- फोटो : dailymail

गुजरात के इन बच्चों को 'सूमो किड्स' कहा जा रहा है। नाजुक उम्र में इन मासूमों की कद-काठी ही ऐसी है। बच्चों के पिता पेशे से मजदूर हैं, कुआं-तालाब खोदते हैं, दिनभर खून-पसीना एक करके जो कमाते हैं, बच्चों की खुराक में कम पड़ जाता है, परवरिश की तो बात ही छोड़िए। मजबूरन बच्चों के पिता को कहना पड़ रहा है कि अपनी किडनी बेचकर उनका इलाज कराएंगे।

'सूमो' हो रहे बच्चों के लिए पिता किडनी बेचने को मजबूर, कहानी दिल छू लेगी

'Sumo kids' who underwent surgery to lose weight are piling on the pounds
- फोटो : dailymail

तस्वीर योगिता, अनीशा और हर्ष की है। अनीशा अभी चार वर्ष की है और उसका वजन करीब 56 किलो है। उसके भाई-बहन क्रमश: 37 और 20 किलो वजनी हैं। बच्चों के 35 वर्षीय पिता रमेशभाई नंदवाना कहते हैं 'करीब साल भर पहले मीडिया में खबरे आने के कारण गुजरात सरकार पर कुछ दबाव बना और सरकार ने बच्चों का वजन कम करने वाला ऑपरेशन कराया। शुरु में तो वजन कुछ घटा, लेकिन धीर-धीरे बहुत तेजी से बच्चों का वजन बढ़ने लगा। रफ्तार यही रही तो आने वाले वक्त में बच्चे एक इंच भी चल नहीं सकेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सूमो' हो रहे बच्चों के लिए पिता किडनी बेचने को मजबूर, कहानी दिल छू लेगी

'Sumo kids' who underwent surgery to lose weight are piling on the pounds
- फोटो : dailymail

नंदवाना के मुताबिक उन्हें हमेशा लगता है कि बच्चों का पेट भरता नहीं है, वे भूखे रहते हैं। उन्हें दिन में पांच दफा खाना चाहिए होता है। घर का हाल ये है रसोईघर में ही पूरा टाइम कटता है। चौकाने वाली बात ये भी है कि इन तीन बच्चों की सात वर्षीय एक बड़ी बहन भी है, जिसका नाम भाविका है, उसका वजन महज 17 किलो है।

विज्ञापन

'सूमो' हो रहे बच्चों के लिए पिता किडनी बेचने को मजबूर, कहानी दिल छू लेगी

'Sumo kids' who underwent surgery to lose weight are piling on the pounds
- फोटो : dailymail

बीते साल गुजरात के मंडाविया चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के बाल चिकित्सक डॉक्टर अक्षय मंडाविया ने बताया था कि बच्चों को अंत: स्रावी रोग या प्रेडर विली सिंड्रोम की शिकायत है, जिससे उनकी ये हालत हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed