भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। वे 93 वर्ष के थे। अटल जी के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई। यूरीन में गंभीर संक्रमण के चलते उन्हें 11 जून को एम्स लाया गया था। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी महान शख्सियत की कुछ खास तस्वीरों पर...
{"_id":"5b75febb42c7927eaa30b3cc","slug":"some-memorable-photos-of-atal-bihari-vajpayee-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अटल जी' की 15 यादगार तस्वीरें...जो सदियों तक रहेंगी याद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'अटल जी' की 15 यादगार तस्वीरें...जो सदियों तक रहेंगी याद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
Trending Videos
atal bihari vajpayee
यह तस्वीर 9 दिसंबर 2003 की है जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ राजधानी दिल्ली में दोपहर के भोजन के दौरान देखा गया था।
4 जनवरी 2004 : इस्लामाबाद में एक मीटिंग के दौरान वाजपेयी पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से हाथ मिलाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
29 जुलाई 1998 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 10वें सार्क शिखर सम्मेलन के दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मुलाकात करते हुए।
विज्ञापन
atal bihari vajpaye
21 नवंबर 2003 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राजधानी दिल्ली में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से हाथ मिलाते हुए।