पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया है। इससे पहले हालत नाजुक होने के चलते बुधवार से उन्हें दिल्ली के एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
एम्स ने कल रात एक बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल शाम करीब सवा सात बजे वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स गये थे।
पीएम मोदी के अलावा स्मृति ईरानी भी उनसे कल शाम मिलने पहुंचीं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का हाल जानने एम्स पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी।