आज पूरे देश में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह अवसर भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव का है। देशभर के मंदिरों और घरों में श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया है और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग अर्पित किया जा रहा है। इस अवसर पर मथुरा, वृंदावन, द्वारका, जयपुर, पटना, कानपुर, और हैदराबाद सहित देश के कोने-कोने में स्थित मंदिरों को फूलों, लाइटों और रंगीन सजावटों से सजाया गया है। भक्तों ने माखनचोर के बाल रूप को नन्हें-नन्हें झूलों में बैठाकर झांकी के रूप में सजाया है। आइए तस्वीरों के माध्यम से देखते है कि भारतवर्ष में इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को कैसे मनाया जा रहा है।
2 of 8
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि, मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां गहरी आस्था और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य दर्शन किए।
मुख्यमंत्री ने बाल गोपाल के झूले को श्रद्धापूर्वक झुलाया और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भजन-कीर्तन का भी आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर को इस अवसर पर दिव्य सजावट से सजाया गया था। फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों की झिलमिलाहट से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था।
3 of 8
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम
- फोटो : PTI
मथुरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और झांकियों का आयोजन हुआ। मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। साथ ही इस दौरान मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर की भी झांकी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें:- आज जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें ये 8 भोग, मिलेगा सौभाग्य और होगा जीवन में आनंद
4 of 8
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम
- फोटो : PTI
जयपुर में दही हांडी की धूम, भक्तों में दिखा अनोखा उत्साह
वहीं बात अगर राजस्थान की राजधानी जयपुर की करें तो चितरकूट स्टेडियम में 'सामरस्य भारत सेवा संस्थान' द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘गोविंदा पथकों’ ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे।
5 of 8
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम
- फोटो : PTI
पटना में इस्कॉन मंदिर में हुआ भव्य आयोजन
बिहार की राजधानी पटना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की जबरदस्त धूम देखने को मिला। इस दौरान पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भव्य आरती और झांकियों का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की झलकियां प्रस्तुत की गईं।
ये भी पढ़ें:- Krishna Janmashtami : भादो आधी रात जन्म लियो कृष्णा कन्हाई...जन्माष्टमी व्रत का पारण? जानें सही समय और विधि