{"_id":"5cb83478bdec2213e76c4205","slug":"shoe-attacks-on-politicians-press-conference-around-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस में उछला जूता, जानिए राजनीति में कब-कब चले जूते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस में उछला जूता, जानिए राजनीति में कब-कब चले जूते
Thu, 18 Apr 2019 02:45 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
नेताओं पर जूतों से हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर शक्ति भार्गव नाम के एक शख्स ने जूता फेंका। सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत काबू में ले लिया। हालांकि नेताओं पर जूता फेंकने की यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार नेताओं पर जूता फेंका जा चुका है। यहां जानिए, कब-कब उछले हैं नेताओं पर जूतेः
Shoe attack on Chidambaram
- फोटो : Social Media
अप्रैल 2009 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम पर जरनैल सिंह नाम के एक पत्रकार ने जूता फेंक दिया था। पत्रकार जरनैल सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री चिदंबरम से जगदीश टाइटलर को बरी करने को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी कर रही है। गृहमंत्री के जवाब के बाद जरनैल सिंह को गुस्सा आ गया और उसने प्रतिक्रिया स्वरूप अपना जूता चिदंबरम पर दे मारा। बाद में जरनैल सिंह पंजाब से विधायक भी बनें।
Shoes attack on Bush
- फोटो : Social Media
दिसंबर 2008 को इराक दौरे पर पहुंचे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर एक स्थानीय पत्रकार ने जूतों से हमला कर दिया। जूता फेंकने की घटना उस समय हुई जब जॉर्ज बुश तत्कालीन इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के साथ प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे थे। इराकी टेलीविजन पत्रकार मुंतजर अल जैदी ने गालियाँ देते हुए बुश की ओर पहला जूता फेंका। इसके बाद जैदी ने दूसरा जूता भी उनकी ओर फेंका लेकिन बुश इस बार भी बच गए। इस पत्रकार को तीन साल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ
मार्च 2013 में कराची में पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर ताजमहल लोधी नाम के एक वकील ने अपना जूता फेंका। वकील ने बाद में कहा कि उसने जूता इसलिए फेंका क्योंकि वह मुशर्रफ से पाकिस्तान में लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश के लिए नफरत करता था। जूता मुशर्रफ के नाक पर लगा था। उसी साल फरवरी में एक अन्य व्यक्ति ने दोबारा ऐसी ही घटना को अंजाम दिया, जब मुशर्रफ लंदन के वाल्टहम्सो में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
जनवरी 2012 में देहरादून में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जूता फेंका गया था। हमले के जवाब तब राहुल ने कहा था "अगर कुछ लोगों को लगता है कि जूता फेंकने से मुझे डराया जाएगा और मुझे भागने के लिए मजबूर किया जाएगा, तो वे गलत हैं।"