{"_id":"5949df814f1c1b98528b46d3","slug":"see-photos-at-yoga-day-vips-doing-yoga-despite-rains-across-the-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ, भोपाल, दिल्ली, रायपुर, अहमदाबाद, भुवनेश्वर और असम में छाया योग दिवस का जादू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लखनऊ, भोपाल, दिल्ली, रायपुर, अहमदाबाद, भुवनेश्वर और असम में छाया योग दिवस का जादू
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर
आज तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत के साथ-साथ दुनिया के करीब 150 देशों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौक पर देशभर में जहग-जगह पर वीआईपी नेताओं ने योगासन किया। वहीं मौके पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने योग किया। इस मौके का भव्य आयोजन किया गया था। मोदी-योगी करीब 55 हजार लोगों के साथ मिलकर योग के विभिन्न आसन किए। पीएम के साथ 100 दिव्यांग बच्चों ने भी योग किया।
दूसरी ओर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कनॉट प्लेस में योगासन किया। उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।
गुरु बाबा रामदेव ने अहमदाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ योग के विभिन्न आसन किए
मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अहमदाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ योग के विभिन्न आसन किए। मौके में गुजरात के सीएम विजय रुपानी भी मौजूद थे और उन्होंने भी मंच पर रामदेव और शाह संग योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल, मंत्री हिमांता बिस्वा सरमा और आचार्य बालकृष्ण नलबारी ने भी योगासन किया।
विज्ञापन
- फोटो : ani
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी भुवनेश्वर में योगासन किया।