फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलन-2022: बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का समुद्री चरण खत्म, तस्वीरों में देखें नौसेना की ताकत

Sat, 05 Mar 2022 06:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 05 Mar 2022 06:18 PM IST
सार

बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2022 के समुद्री चरण का चार मार्च को समापन हो गया। मिलन एक बहुपक्षीय युद्ध नौसैनिक अभ्यास है जिसे 1995 में शुरू किया गया था। 

विज्ञापन
sea phase of Exercise MILAN 2022 culminated on 4TH March
अभ्यास मिलन-2022 - फोटो : ANI
नौसेना ने फरवरी के अंत में अपना सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसेनिक अभ्यास 'मिलन' आयोजित किया था। अभ्यास मिलान-2022 का समुद्री चरण चार मार्च को समाप्त हो गया। बंगाल की खाड़ी में आयोजित नौसेना अभ्यास में 26 जहाज, 21 एयरक्राप्ट और एक सबमरीन ने भाग लिया था। भारतीय नौसेना ने इसकी जानकारी दी। 
sea phase of Exercise MILAN 2022 culminated on 4TH March
अभ्यास मिलन-2022 - फोटो : ANI
भारत ने 25 फरवरी से विशाखापत्तनम में बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2022 में भाग लेने के लिए कुल 46 मित्र देशों को न्यौता भेजा था । जिन देशों को अभ्यास के लिए निमंत्रण दिया गया था उनमें रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, ईरान, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, बांग्लादेश, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, अन्य देश शामिल थे।
 
sea phase of Exercise MILAN 2022 culminated on 4TH March
मिलन-2022 - फोटो : ANI
कोरोना महामारी के कारण 2020 में नहीं हो पाया अभ्यास

2020 में यह अभ्यास होना था और इसके लिए 41 देशों को आमंत्रित किया गया था, उनमें से 30 ने पुष्टि की थी लेकिन दुनिया भर में कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण अभ्यास को रद्द कर दिया गया था। 2018 में इस अभ्यास में 17 देशों की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया था। मिलन 2022 इस आयोजन का ग्यारहवां संस्करण है और इसे पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sea phase of Exercise MILAN 2022 culminated on 4TH March
नौसैनिक अभ्यास मिलन - फोटो : ANI
क्या है मिलन अभ्यास? 

यह सबसे जटिल नौसैनिक अभ्यास है जो भारत किसी भी अन्य देश के साथ करता है। मिलन एक बहुपक्षीय युद्ध नौसैनिक अभ्यास है जिसे 1995 में शुरू किया गया था। उद्घाटन संस्करण में भारतीय नौसेना के अलावा, इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड की नौसेनाओं ने भाग लिया था। मिलन का मतलब है 'बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास'। इसका अभ्यास 25 फरवरी से चार मार्च तक विशाखापत्तनम में किया गया। अभ्यास मिलन के इस संस्करण का विषय सौहार्द, सामंजस्य और सहयोग थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed