ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए खुशखबरी है। फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील जैसी कंपनियां दीपावली पर मेगा सेल लगा रही हैं। इस दौरान वह तरह-तरह के लुभावने ऑफर दे रही हैं।
फ्लिपकार्ट 25 से 28 अक्टूबर को बिग दिवाली सेल का आयोजन, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल 2016 के तहत 25 से 27 अक्टूबर के बीच तरह-तरह के डिस्काउंट और ऑफर दे रही हैं।
आगे पढ़िए कौन सी कंपनी कितना ऑफर दे रही है...
फ्लिपकार्ट
दीपावली पर टैबलेट, स्मार्टफोन, पर्नल कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम, फैशन, टेलीविजन और दूसरे प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट इस बार सिटी बैंक के साथ ऑफर की साझेदारी कर रही है। इस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों 15 प्रतिशत तक का कैशबैक पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन भी बिक्री के लिए पेश किया है।
स्नैपडील
ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील भी दीपावली सेल का आयोजन कर रही है। स्नैपडील रेडेमी नोट 3, माइक्रोमैक्स, आईफोन, सैमसंग गैलेक्सी और लीनोवो जैसे स्मार्टफोन पर बंपर छूट दे रही है। रेड मी नोट 3 पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 10 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही स्नैपडील टेलिविजन सेट्स और दूसरे आइटम्स पर डिस्काउंट दे रही है।
अमेजन
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को 15 फीसदी कैशबैक का ऑफर दे रही है। अमेजन पर आईफोन से लेकर दूसरे मोबाइल तक खरीद सकते हैं। इसके साथ ही दूसरे गैजेट्स, लैपटॉप, गेम, फैशन, कपड़े, घरेलू सामग्री, जूते, बैग पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।