{"_id":"66c89f06fe26cdbf7006a5ed","slug":"rg-kar-rape-and-murder-case-protest-held-in-13-cities-of-united-kingdom-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RGkar Case: कोलकाता दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में UK के 13 शहरों में एक साथ प्रदर्शन, न्याय-सुरक्षा की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RGkar Case: कोलकाता दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में UK के 13 शहरों में एक साथ प्रदर्शन, न्याय-सुरक्षा की मांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:09 PM IST
सार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं अब मृत महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए विदेशों में भी आवाज उठ रही है।
विज्ञापन
1 of 3
यूके में आरजी कर अस्पताल में बलात्कार दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में विदेशों में भी आवाज उठ रही है। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के एडिनबर्ग में भारतीय दूतावास के समक्ष 22 अगस्त की शाम 7 बजे हुए प्रदर्शन में सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इस दौरान यूके के 13 शहरों के साथ अमेरिका में भी इसी समय प्रदर्शन किए गए।
अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
एडिनबर्ग में हुए प्रदर्शन में अनेक स्कॉटिश भारतीय डॉक्टर भी शामिल थे, जिन्होंने भारत और यूके में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, ताकि वे इस प्रदर्शन के माध्यम से मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध के विरोध में एकजुटता दिखा सकें। प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने डॉक्टर के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और घटना के लिए जिम्मेदार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
2 of 3
यूके के 13 शहरों में एक साथ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मोमबत्ती जलाकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना
इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में पोस्टर थाम रखे थे, जिस पर मृत महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के साथ इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की बात लिखी थी। इस दौरान लोगों ने टॉर्च और मोमबत्ती जलाकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। घटना के विरोध में भारत सरकार को अग्रेषित करने के लिए एक याचिका भारतीय दूतावास के वाणिज्य दूतावास जनरल (सीजी) कार्यालय को दी गई।
3 of 3
कोलकाता दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में न्याय और सुरक्षा की मांग
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय दूतावास को सौंपी गई एक याचिका
भारतीय दूतावास को सौंपी गई याचिका में कार्यस्थलों पर महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की गई और सरकार से उन्हें पूर्ण सुरक्षा मुहैया करवाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। दिवंगत महिला डॉक्टर को समय से न्याय दिलाने के लिए कानूनों में बदलाव की बात भी याचिका में कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों की पुनरावृत्ति न हो सके।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना आठ और नौ अगस्त की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।