फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Result: विदेश से पढ़कर आए हैं ये पांच उम्मीदवार, इन्हें जीत मिली या हार, जानिए अब तक के सभी अपडेट

Thu, 10 Mar 2022 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 10 Mar 2022 07:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांच उम्मीदवार ऐसे रहे, जिन्होंने अपनी पढ़ाई विदेशों में की और राजनीति में किस्मत आजमाई। 

विज्ञापन
result of five candidates who completed their studies from foreign know they lose or win news in Hindi UP Election 2022
यूपी में विदेश से पढ़ कर आए पांच उम्मीदवार - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। आज (10 मार्च) को मतगणना हो रही है और जल्द ही परिणाम सामने आएंगे। जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश बना हुआ है। 



इस बार के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में पार्टियों ने उम्मीदवारों पर खासा ध्यान दिया है। राज्य में पांच उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने विदेशों से पढ़ाई की है। इस रिपोर्ट में पढ़िए विदेश से पढ़ाई करके यहां चुनावी मैदान में उतरने वाले इन प्रत्याशियों के बारे में...

result of five candidates who completed their studies from foreign know they lose or win news in Hindi UP Election 2022
रूपाली दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

समाजवादी पार्टी की रूपाली दीक्षित 
रूपाली दीक्षित समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। फिलहाल जेल में बंद बाहुबली अशोक दीक्षित की बेटी रूपाली की पढ़ाई-लिखाई लंदन में हुई है। वह लंदन में नौकरी भी कर रही थीं लेकिन पिता को सजा सुनाए जाने के बाद वह आगरा लौट आईं।

इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार छोटे लाल वर्मा एक लाख आठ हजार 811 वोट के साथ जीते। रूपाली दीक्षित 55,576 वोट के साथ हार का सामना करना पड़ा।

result of five candidates who completed their studies from foreign know they lose or win news in Hindi UP Election 2022
मनीष सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिंह
कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली सदर सीट से डॉ. मनीष सिंह को उम्मीदवार बनाया है। मनीष सिंह ने स्कॉटलैंड से मास्टर ऑफ मेडिसिन की पढ़ाई की है। वह विदेशों में अपनी सेवाएं देने के साथ भारत के भी कई प्रसिद्ध अस्पतालों में काम कर चुके हैं। साल 2004 में सिंह ने रायबरेली में सिमहैंस अस्पताल की स्थापना की थी। 

रायबरेली सीट से भाजपा की अदिति सिंह विजेता रहीं, जिन्हें एक लाख दो हजार 429 वोट प्राप्त हुए। वहीं, मनीष सिंह को केवल 14,954 वोट ही मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
result of five candidates who completed their studies from foreign know they lose or win news in Hindi UP Election 2022
कुणाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय परिवर्तन दल से कुणाल यादव
बदायूं की सहसवान विधानसभा सीट पर जो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं उनमें एक नाम कुणाल यादव का भी है। पश्चिमी यूपी के बाहुबली और चर्चित नेता डीपी यादव के बेटे कुणाल ने लंदन यूनिवर्सिटी से बीबीए की डिग्री ली है। इस चुनाव में वह अपने पिता की राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इस सीट पर सपा के बृजेश यादव 83 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कुणाल सिंह को केवल 23,979 वोट ही मिल पाए हैं।

विज्ञापन
result of five candidates who completed their studies from foreign know they lose or win news in Hindi UP Election 2022
प्रतीक पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

बसपा के टिकट पर प्रतीक पांडेय
अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने प्रतीक पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी से एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने वाले प्रतीक पूर्व विधायक पवन पांडेय के बेटे हैं। वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। 

कटेहरी विधानसभा सीट पर सपा के लालजी वर्मा 93 हजार से अधिक वोटों के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, प्रतीक पांडेय को 58 हजार से कुछ अधिक वोट मिले हैं। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के प्रत्याशी अवधेश कुमार भी पांडेय से आगे चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed