फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: पंत को नहीं मिला मौका, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

Sun, 26 Jan 2020 12:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
NZ vs IND Team India Playing XI for 2nd T20I against New Zealand
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। भारत ने पहले मुकाबले में कीवी टीम को मात दिया था।  सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी। कप्तान कोहली ने टॉस के समय ही आज के मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के दम पर न्यूजीलैंड टीम को मात देने के लिए भारतीय टीम उतरी है।

NZ vs IND Team India Playing XI for 2nd T20I against New Zealand
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

ओपनिंग

रोहित शर्मा और केएल राहुल ही दूसरे मैच में भी टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पहले मुकाले में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रह गया, लेकिन राहुल ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पर 56 रन बनाए। सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम चाहेगी कि दोनी ही ओपनर टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाए।

NZ vs IND Team India Playing XI for 2nd T20I against New Zealand
विराट-रविन्द्र जडेजा - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर विराट कोहली ही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। विराट ने पहले मुकाबले में बेहतरीन 45 रन की पारी खेली। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर 99 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर का खेलेंगे। अय्यर ने सीरीज के पहले टी-20 में धुंआधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने 29 गेंदों में 58 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
NZ vs IND Team India Playing XI for 2nd T20I against New Zealand
जडेजा-विराट - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में विराट ने दोनों को ही प्लेइंग 11 में मौका दिया है।

विज्ञापन
NZ vs IND Team India Playing XI for 2nd T20I against New Zealand
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

केएल राहुल ने जिस अंदाज में विकेटकीपिंग की है और अपनी बल्लेबाजी के साथ सामंजस्य बैठाया। उसको देखते हुए इस मैच में भी राहुल ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed