खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा राष्ट्रीय अधिवेशन LIVE: पार्टी में भूचाल, अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए यह आपातकाल की स्थिति है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खूब काम किया लेकिन उन्हें साजिश कर उनके पद से हटा दिया गया।
तुर्की में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर आतंकी हमला, 39 की मौत
नए साल के जश्न के बीच तुर्की के इस्तांबुल से बुरी खबर सामने आ रही है। इस्तांबुल में एक नाइट क्लब पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
बीते साल विश्व भर में कई आतंकी घटनाएं हुईं। इन सबके इतर दुनिया भर में लोग आतंकवादी घटनाओं की धमकियों को धता बताते हुए नये साल के जश्न में डूबे हुए हैं। आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के खूबसूरत समुद्रतट पर आतिशबाजी देखने के लिए लोग भारी संख्या में जुटे।
पांच राज्यों में चुनाव के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खेला सबसे बड़ा दांव
उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों के लिए तोहफों की झड़ी लगाकर बड़ा दांव खेल दिया है। शहरी गरीब मध्यम वर्ग के लिए घर का कर्ज सस्ता करने के साथ ही किसानों का साठ दिन का कर्ज ब्याज माफ कर प्रधानमंत्री ने सभी को खुश कर भाजपा के लिए चुनावी मैदान तैयार कर दिया है।