चुनाव जीता तो कैराना, देवबंद में दोबारा कर्फ्यू लगेगा मित्रों: भाजपा विधायक
#चुनाव जीता तो कैराना, देवबंद में दोबारा कर्फ्यू लगेगा मित्रों : भाजपा विधायक
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बाद एक और भाजपा नेता, सुरेश राणा अपने बयानों से चर्चा में है। उत्तर प्रदेश की थानाभवन विधानसभा से विधायक और भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा ने एक चुनावी सभा में संबोधित करते हुए कहा कि अगर वो दोबारा चुनाव जीतें तो कैराना, देवबंद और मोरादाबाद में कर्फ्यू लग जाएगा।
#मुंबई में भाजपा को धूल चटाने साथ आएंगे ठाकरे बंधु?
बीएमसी चुनाव में भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना और मनसे के एक साथ आने के अटकलों के बीच मनसे नेता बाला नंदगावंकर ने आज मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक राज ठाकरे की पार्टी मनसे, बीएमसी चुनावों में शिवसेना के साथ बिना किसी शर्त के गठबंधन करने को तैयार है और बाला नंदगावंकर, राज ठाकरे के इसी प्रस्ताव को लेकर उद्धव ठाकरे के पास गए थे।
अपने फैसले पर अड़े ट्रंप, कहा- यह मुस्लिम बैन नहीं
#अपने फैसले पर अड़े ट्रंप, कहा- यह मुस्लिम बैन नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौतरफा आलोचना के बीच सात देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बहुत अच्छे से काम कर रहा है और इसे कई साल पहले ही ले लिया जाना चाहिए था। ट्रंप ने आगे कहा कि हम बिलकुल सख्त प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।
मुलायम सिंह के मरने का समय आ गया: भाजपा सांसद
#मुलायम सिंह के मरने का समय आ गया: भाजपा सांसद
केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री और भाजपा सांसद संजीव बालियान फिर से विवादों में हैं। बालयान ने मुलायम सिंह यादव पर एक पुछे गए एक सवाल के जवाब में बालयान ने कहा कि मुलायम सिंह के मरने का समय आ गया है। संजीव बालयान ने कहा, 'हमेशा संप्रदायिकता की राजनीति मुलायम सिंह ने की, अब मैं उनसे कहना चाहुंगा कि मरने का समय आ गया है।'