Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
read all about that passed away technologist and microsoft co founder paul allen
{"_id":"5bc57468bdec226959415c28","slug":"read-all-about-that-passed-away-technologist-and-microsoft-co-founder-paul-allen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तकनीकी दुनिया के महारथी पॉल एलन ने बनाया था दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन पर उड़ न सका ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तकनीकी दुनिया के महारथी पॉल एलन ने बनाया था दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन पर उड़ न सका
Tue, 16 Oct 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक रहे पॉल एलन (65) का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। पॉल एलन के निधन के बाद तकनीक की दुनिया में शोक की लहर है। जानिए पॉल एलन की जिंदगी से जुड़ी पूरी कहानी, पॉल एलन से जुड़े ये हैं कुछ रोचक तथ्य।
सिएटल में जन्मे एलन ने इस तरह की थी बिल गेट्स से दोस्ती
2 of 9
माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक पॉल एलन का जन्म 21 जनवरी 1953 को अमेरिका के सिएटल में हुआ था, इनका पूरा नाम पॉल गार्डनर एलन था। उनके पिता केनेथ एस. एलन वाशिंगटन विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों के एक सहायक निदेशक थे और मां का नाम फे जी. एलन था। एलन ने सिएटल के एक निजी लेकसाइड स्कूल में पढ़ाई की और बिल गेट्स के साथ दोस्ती की, जो उनसे दो वर्ष जूनियर थे। लेकिन कंप्यूटरों के प्रति उन दोनों में समान रूचि और उत्साह था।
दो हफ्ते पहले ही किया था कैंसर का खुलासा
3 of 9
गौरतलब है कि पॉल एलन ने दो सप्ताह पहले ही सार्वजनिक तौर पर खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें दोबारा नॉन हॉजकिन्स लिम्फोमा (एक प्रकार का कैंसर) ने घेर लिया है। नौ साल पहले भी इसका इलाज कराया था, लेकिन बीमारी दोबारा लौट आई। ब्लड कैंसर में श्वेत रक्त कणिकाओं पर असर पड़ता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे बनी थी दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट
4 of 9
ऐलन और गेट्स ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की नींव रखी थी। माइक्रोसॉफ्ट के लिए 1980 का साल मील का पत्थर साबित हुआ, जब आईबीएम कॉर्प ने पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) के क्षेत्र में प्रवेश करने का फैसला लिया। इसके बाद आईबीएम ने माइक्रोसॉफ्ट से पीसी के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम मुहैया कराने को कहा। इस फैसले से माइक्रोसॉफ्ट तकनीक के मामले में पूरी दुनिया में शीर्ष पर पहुंच गया और सिएटल के दो शख्स अरबपति बन गए।
विज्ञापन
1983 में छोड़ी माइक्रोसॉफ्ट
5 of 9
एलन ने 1983 में माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दी थी, तब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने कहा था कि दुनिया की सबसे कठिन चुनौतियों को सुलझाने में उनकी गजब की महारत थी। उनकी रचनात्मकता और नई चीजों को करने की लगन हमेशा याद रहेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि हमारी कंपनी, इंडस्ट्री और कम्युनिटी के लिए एलन के योगदान का हमेशा याद किया जाएगा। बतौर माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक उन्होंने चमत्कारिक प्रोडक्ट बनाए। उन्होंने दुनिया को बदल कर रख दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।