{"_id":"5a2537cb4f1c1b001c8b6bac","slug":"rahul-gandhi-files-nomination-papers-for-congress-president-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नामांकन से पहले राहुल गांधी ने दिग्गजों से यूं लिया आशीर्वाद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नामांकन से पहले राहुल गांधी ने दिग्गजों से यूं लिया आशीर्वाद
Mon, 04 Dec 2017 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Dec 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर चुके हैं। पूरी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पार्टी की बागडोर पूरी तरह से उनके हाथों में होगी। हालांकि अभी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
2 of 6
खास बात यह है कि इस मौके पर उन्होंने अपने नामांकन से पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं से आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी कड़ी में उन्होंने पहले पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी से आशीर्वाद लिया। पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी।
3 of 6
इसी कड़ी में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल साहसिक काम कर रहे हैं, वह कांग्रेस पार्टी को और आगे लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राहुल गांधी कांग्रेस की उस पांचवी पीढ़ी के छठे नेता हैं जो कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले हैं। राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के वक्त उनके साथ पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
rahul
राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पार्टी के दिग्गज नेताओं में खुशी की लहर है। राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पर दिग्गज नेताओं ने उन्हें सराहा है। पार्टी नेता और कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि अगर कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहता है तो वो नामांकन दाखिल करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को कोई अधिकार नहीं है कि वो कांग्रेस के आंतरिक मामले में दखल दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।