रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, साथ बैठे और कार में साथ सफर किया। इस दौरान मोदी और पुतिन की सेल्फी भी आई। ये खास सेल्फी तब ली गई थी, जब दोनों नेता एयरपोर्ट से पीएम आवास के लिए रवाना हुए थे।
2 of 8
पीएम आवास पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी
- फोटो : X-@narendramodi
जब दोनों नेता पहुंचे पीएम आवास
इसके बाद दोनों नेता पीएम आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच औपचारिक वार्ता से पहले डिनर का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान भी दोनों नेताओं की साथ की फोटो आईं। इन तस्वीरों में आवास में की गई भव्य सजावट भी देखी जा सकती है।
3 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी
- फोटो : X- @narendramodi
पीएम मोदी के स्वागत पर क्या बोला क्रेमलिन?
पुतिन के आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। इस पर क्रेमलिन ने कहा कि स्वागत के लिए पीएम मोदी का आना हमारे लिए अप्रत्याशित था। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
4 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी
- फोटो : X- @narendramodi
पीएम आवास में रात्रि भोज
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां उनके सम्मान में निजी रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। यह बैठक पूरी तरह निजी रखी गई है, जिसमें केवल प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन मौजूद रहेंगे।
5 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी
- फोटो : X- @narendramodi
मित्र का स्वागत करते हुए खुशी हो रही- पीएम मोदी
रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है।