{"_id":"67bfce0d6b8f0b7ca0003fbc","slug":"out-on-bail-man-harassed-pune-woman-inside-bus-100-metres-from-police-station-know-all-about-it-2025-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pune Rape Case: दुष्कर्म का आरोपी जमानत पर आया था बाहर, पुलिस स्टेशन से 100 मीटर दूर सरकारी बस में किया कुकर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune Rape Case: दुष्कर्म का आरोपी जमानत पर आया था बाहर, पुलिस स्टेशन से 100 मीटर दूर सरकारी बस में किया कुकर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:59 AM IST
सार
दुष्कर्म की घटना पुणे के सबसे व्यस्त बस स्टैंड में से एक स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को धोखे से खाली बस में चढ़ाया, उसका दरवाजा बंद किया और उसके साथ मारपीट की। हैरानी की बात है कि आसपास लोग मौजूद थे।
महाराष्ट्र में निर्भया जैसी वारदात के बाद पूरा देश सकते में है। पुलिस ने बताया कि पुणे में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे एक हिस्ट्रीशीटर है। वह जमानत पर बाहर था। युवती की ओर से बुधवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से शहर में उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आठ टीमें और खोजी कुत्ते मोर्चे पर लगा दिए हैं।
आरोपी के खिलाफ पुणे, अहिल्यानगर और और आसपास के इलाके में चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के कम से कम छह मामले दर्ज हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि डकैती के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद वह 2019 से जमानत पर बाहर है। उसके खिलाफ पुणे जिले के शिकारपुर और शिरुर पुलिस थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हैं। वह अहिल्यानगर जिले में भी आरोपों झेल रहा है। पिछले साल ही उसके खिलाफ पुणे में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुणे पुलिस की एक टीम उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए उसके भाई से पूछताछ कर चुकी है।
2 of 5
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई घटना
दुष्कर्म की घटना शहर के सबसे व्यस्त बस स्टैंड में से एक स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, गाडे ने महिला को धोखे से खाली बस में चढ़ाया, उसका दरवाजा बंद किया और उसके साथ मारपीट की। हैरानी की बात है कि आसपास लोग मौजूद थे।
पुलिस उपायुक्त स्मार्टाना पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती दिख रही है। दरअसल, पुलिस ने फुटेज से ही आरोपी की पहचान की। पाटिल ने पुष्टि की कि घटना के समय स्टेशन परिसर में कई लोग और कई बसें थीं।
3 of 5
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
आरोपी ने खुद को कंडक्टर बताया
महिला सुबह करीब 5:45 बजे सतारा जिले के फलटन जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। एमएसआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने उसे खाली बस में चढ़ाया और खुद को कंडक्टर बताया। जब महिला ने कहा कि बस खाली है, तो उसने कहा कि उसमें लोग सो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई
पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद महिला अपने गृहनगर के लिए बस में सवार हुई और रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई। अपनी सहेली की सलाह पर वह बस से उतरी और मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गई।
विज्ञापन
5 of 5
Maharashtra Case
- फोटो : Amar Ujala
देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक
एमएसआरटीसी देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक है, जिसके पास 14,000 से ज्यादा बसों का बेड़ा है। हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री इसकी बसों में यात्रा करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।