केरल के कोल्लम जिले में स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में रविवार को आतिशबाजी के कारण लगी आग से 106 लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। मंदिर परिसर में सुबह तीन बजे जब यह हादसा हुआ, तब मंदिर में 10 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। आगजनी के इस भयानक हादसे के कुछ घंटों बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी और राज्य के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने प्रधानमंत्री को मंदिर के आसपास ले गए और उन्हें दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
मोदी दुर्घटना की उस जगह पर भी गए जहां दो बिल्डिंगों और स्टोरहाउस का मलबा बिखरा पड़ा था। इस स्टोरहाउस में ही पटाखे रखे गए थे जिसमें आग लगने के कारण भयानक विस्फोट हुआ था।
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
दुर्घटना स्थल पर लगभग दस मिनट रहने के बाद प्रधानमंत्री घायलों से मिलने कोल्लम जिला हस्पताल गए। रविवार की सुबह मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मंदिर में आग लगने का हादसा हृदय विदारक और खौफनाक है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।’
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
प्रधानमंत्री के दुर्घटना स्थल का जायजा लेने के बाद चेन्निथला ने कहा कि उन्होंने अज्ञात शवों के बारे में पूछा और कहा कि जरूरत पड़ने पर इनकी डीएनए जांच कराई जानी चाहिए।
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर राहत व बचाव का काम पूरा हो चुका है। अब सरकार घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह परिस्थिति अप्रत्याशित और भयानक थी।