प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस अपने परिधान और वेश भूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी कुछ खास और अलग वेश भूषा में पीएम नजर आ सकते हैं। वहीं वर्ष 2020 की बात करें तो वे एक भगवा और क्रीम कलर की टोपी पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने 'साफा' को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।
75वां स्वतंत्रता दिवस: क्या इस साल भी बदलेगा पीएम मोदी की पगड़ी का रंग, देखें बीते वर्षों में कैसा रहा लुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन