जनता के साथ संवाद साधने की कला में माहिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कपड़ों और खासकर जैकेट के लिए भी जाना जाता है। किस मौके पर किस तरह के कपड़े पहनने हैं, इसकी समझ उन्हें बखूबी है। इस समय प्रधानमंत्री मोदी पड़ोसी देश बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां शुक्रवार को उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत की।
बांग्लादेश में मोदी: मुजीब जैकेट पहने नजर आए पीएम, एयर इंडिया वन से पहुंचे... तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे से पहले खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग (केवीआईसी) ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को खादी की बनी ऐसी 100 मुजीब जैकेट भेजी थीं। केवीआईसी के अनुसार इस कार्यक्रम को देखते हुए ढाका में भारतीय उच्चायोग के सांस्कृतिक केंद्र ने 100 मुजीब जैकेट का ऑर्डर दिया था।
मुजीब जैकेट बांग्लादेश का एक बेहद लोकप्रिय परिधान है। पुरानी पीढ़ी के लिए यह उनके महान नेता (शेख मुजीबुर रहमान) की विचारधारा का प्रतीक है तो। वहीं, नई पीढ़ी में भी यह जैकेट खासी लोकप्रिय हो रही है। नए जमाने के फैशन के साथ बनाई गई इन जैकेट को युवा पीढ़ी भी खूब पसंद कर रही है।
ये जैकेट उच्च गुणवत्ता वाली खादी से बनी हैं। जैकेट में छह बटन हैं, निचले हिस्से में दो जेब हैं और बांई और सामने एक जेब है। प्रधानमंत्री की जैकेट बिल्कुल वैसी ही है जैसी मुजीबुर रहमान पहना करते थे। इन जैकेट के जिप कवर को काले कॉटन के कपड़े से बनाया गया है, जिन पर 'खादी इंडिया' का लोगो उकेरा गया है।
देश में कोरोना काल शुरू होने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली विदेश यात्रा है। यह यात्रा उन्होंने राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए खास तौर पर बनाए गए विमान से की। यह विमान एक अक्तूबर को अमेरिका से भारत आया था।
एयर इंडिया वन: पीएम मोदी ने पहली बार इस्तेमाल किया नया वीवीआईपी विमान, जानें तमाम खासियत
यह विमान सुरक्षित संचार प्रणाली से लैस है जो हवा में भी बिना किसी रुकावट ऑडियो-वीडियो कम्यूनिकेशन की सुविधा देती है। इसमें आधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली भी है। इसमें ऐसे उपकरण लगाए गए हैं जो बड़े से बड़े हमले को नाकाम कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उनकी समकक्ष शेख हसीना ने किया। कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद अपनी इस पहली विदेश यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विमान से उतरने के क्रम में ही उन्होंने मास्क पहना, फिर हसीना से मुलाकात की और कुशल क्षेम साझा किया।
हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री सीधे सावर पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर 1971 में हुई बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मारक स्थल पर अर्जुन का एक पौधा भी लगाया। पौधारोपण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।