फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi and amit shah campaign ahead of assembly and lok sabha elections

उत्तर में शाह तो दक्षिण में PM मोदी, शुरू हो गई ताबड़तोड़ चुनावी रैली 

Thu, 15 Feb 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Pm modi and amit shah campaign ahead of assembly and lok sabha elections
modi-shah

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 और जल्द होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा आलाकमान फिलहाल उत्तर से लेकर दक्षिण तक एक के बाद एक कई रैलियों के जरिए आक्रामक प्रचार कर रही है।

विज्ञापन


इन सबका मोर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संभाला हुआ है। प्रधानमंत्री ने आज एक ही दिन में दो राज्यों में रैली की तो वहीं शाह ने हरियाणा में बाइक रैली कर हुंकार भरी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अरुणाचल एक ऐसा प्रदेश है जहां रग-रग में देशभक्ति और प्यार भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि शायद ज्यादा काम होने की वजह से अब तक वो लोग यहां नहीं आ पाते थे। लेकिन मैं एक ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो आपके पास आए बिना रह नहीं पाता हूं।

इसके बाद पीएम सीधा त्रिपुरा पहुंचे और कांग्रेस और वाम दल को जमकर कोसा। कहा कि 'कांग्रेस और वाम दल को अलग मत समझना, दोनों ही त्रिपुरा को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।'


वहीं हरियाणा के जींद में अमित शाह की रैली हुई जिसमें वे हजारों बाइकों के साथ पहुंचे। बता दें कि पिछले संसदीय चुनाव में हरियाणा से चुनावी बिगुल फूंक केंद्र के साथ कई राज्यों में सत्तारूढ़ हुई, भाजपा मिशन-2019 का आगाज भी हरियाणा से कर रही है।

रैली में शाह ने कहा कि आज से भाजपा ने मिशन 2019 की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। नींव रख दी गई है, अब इस पर इमारत खड़ी करने का नाम देश की जनता को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed