फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायनाड में भूस्खलन के चलते सैकड़ों फंसे: बारिश का भी रौद्र रूप, फिर भी लोगों को बचाने में जुटी सेना; PHOTOS

Tue, 30 Jul 2024 01:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Jul 2024 01:26 PM IST
सार

PHOTOS: भूस्खलन के चलते सैकड़ों फंसे, बारिश भी दिखाएगी रौद्र रूप, फिर भी मासूमों को बचाने में जुटी सेना; देखें

विज्ञापन
Photos Heavy Rain Landslide in Wayanad district rescue operations Kerala news in hindi
बचाव कार्य - फोटो : ANI
केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद मंगलवार को मौसम विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने वायनाड, मलप्पुरम, कोझिकोड और कन्नूर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने वायनाड समेत चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर राज्य के सभी राज्यों के लिए मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
Photos Heavy Rain Landslide in Wayanad district rescue operations Kerala news in hindi
बचाव कार्य - फोटो : ANI
बता दें कि रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेमी. तक बारिश का संकेत देता है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 11-20 सेमी तक भारी बारिश और येलो अलर्ट छह-11 सेमी तक भारी बारिश का संकेत देता है। मंगलवार को पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और कासरगोड जिलों के लिए ऑरोंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिले में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Photos Heavy Rain Landslide in Wayanad district rescue operations Kerala news in hindi
बचाव कार्य - फोटो : ANI
वायनाड में भूस्खलन के कारण मुंडक्कई पूरी तरह से कट गया है। एनडीआरएफ की टीम, दो हेलीकॉप्टर और अन्य बचाव कर्मी भारी बारिश के बीच वहां बचाव कार्य चला रहे हैं। वायनाड में भूस्खलन में अबतक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी मौत के आंकड़ों में वृद्धि की संभावना जता रहे हैं। इस हादसे में अबतक 70 से अधिक घायल भी हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। कई लोग वायनाड के अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos Heavy Rain Landslide in Wayanad district rescue operations Kerala news in hindi
बचाव कार्य - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने केरल के सीएम पिनारई विजयन से बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने मौजूदा स्थिति के बारे में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी से भी बात की। प्रधानमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राहत प्रयासों में सहायता के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करें। इसके अलावा, पीएम ने वायनाड में भूस्खलन के बारे में मंत्री जॉर्ज कुरियन से भी बात की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed