केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद हुए भयानक भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। मेप्पाडी के पास अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन हुए हैं। मुंदकई और चूरलमाला शहर में सैकड़ों घर, गाड़ी और दुकानें पानी में डूब गए। इस हादसे में 93 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों फंसे हुए हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई दलों को भेजा गया है। हालांकि, भारी बारिश से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। आइए जानते हैं इस आपदा को लेकर किसने क्या कहा।
वायनाड में भूस्खलन से तबाही: PM मोदी खुद रख रहे बचाव कार्यों पर नजर, राहुल-नड्डा ने कार्यकर्ताओं से मदद को कहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:33 AM IST
सार
केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 93 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोगों के फंसने की आशंका है पीएम मोदी ने केरल के सीएम से बात की।
विज्ञापन
दो लाख रुपये देने का एलान
केंद्र की ओर से हर संभव मदद की जाएगी: पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन