पश्चिम बंगाल के भाजपा युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी और उनके करीबी दोस्त प्रबिर डे को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर से शुक्रवार को 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों उस कार में सवार थे जिससे कोकिन बरामद हुआ है। कोलकाता पुलिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी व उनके एक मित्र को पकड़ा गया है, जिसकी पहचान प्रबीर कुमार डे के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गोस्वामी के बैग और कार के अन्य हिस्सों से करीब 100 ग्राम कोकीन बरामद की गई है।
लाखों में है कोकीन की कीमत
2 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बाजार में 100 ग्राम कोकीन का दाम लाखों रुपये में बताया जा रहा है। भाजपा नेता के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल का एक जवान भी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान न्यू अलीपुर में सड़क पर पामेला की कार को रोका था।
ड्रग्स सप्लाई में शामिल होने का है आरोप
पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर न्यू अलीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, 'गोस्वामी कुछ समय से ड्रग्स की तस्करी में शामिल थीं। हमें सूचना मिली थी कि वह अपने सहयोगी प्रबीर के साथ खरीददार को ड्रग्स की सप्लाई करने आ रही हैं।'
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं पामेला
4 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पामेला भाजपा के युवा मोर्चा की राज्य सचिव हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और पार्टी से जुड़े अपडेट्स भी पोस्ट करती रहती हैं। वे राज्य में पार्टी की होने वाली गतिविधियों की फोटो भी शेयर करती रहती हैं।
दो साल पहले भाजपा में हुई थीं शामिल
5 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पामेला गोस्वामी साल 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एयर होस्टेस का भी काम किया। फिर बंगाली टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा।