फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओमिक्रॉन पर काबू: केंद्र ने दस राज्यों में भेजे विशेष दल, जानें कहां-कितने मामले और कैसी तैयारी

Sun, 26 Dec 2021 05:33 AM IST
योगेश साहू एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 26 Dec 2021 05:33 AM IST
सार

दुनियाभर में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के बीच चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि जनवरी के अंत तक देश में संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि हो सकती है। देश में एक दिन में ओमिक्रॉन संक्रमितों में करीब 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अब कुल मामले 436 हो चुके हैं। शुक्रवार को संख्या 358 थी।

विज्ञापन
Omicron Variant In India: Center govt sent special teams to ten states, will focus on to control, contact tracing, vaccination, availability of oxygen and beds
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

देश ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दस राज्यों में विशेष दल भेजे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ जारी बयान में बताया गया है कि जिन राज्यों में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं और जहां कोविड वैक्सीनेशन कम हुआ है, उन 10 राज्यों में केंद्रीय दलों को तैनात किया जा रहा है।



इन राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब शामिल हैं। ये दल तीन से पांच दिनों तक राज्यों में तैनात रहेंगे और राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और स्थिति का आकलन कर उपचारात्मक कार्रवाई का सुझाव देंगे और हर शाम सात बजे तक केंद्र और राज्य सरकार को सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों पर रिपोर्ट देंगे।

मंत्रालय के मुताबिक ये दल विशेष रूप से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की निगरानी, नियंत्रण संचालन पर ध्यान देंगे, साथ ही कोविड जांच के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजना भी तय करेंगे। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल लागू करना, अस्पताल में बैड की उपलब्धता, एंबुलेंस, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स और वैक्सीनेशन के लिए भी जिम्मेदार होंगे। 

सक्रिय मामले लगातार एक लाख से कम

  • देश में सक्रिय मामले लगातार एक लाख से कम बने हुए हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 77,032 रह गई है। यह बीते 579 दिन में सबसे कम हैं।
  • देश में बीते 24 घंटे में 66,09,113 लोगों को टीके की डोज दी गई। देश में अब-तक वैक्सीन की 141 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं।

कोरोना : दिल्ली में नए मामलों में 38% बढ़ोतरी

  • दिल्ली में 249 नए मरीज मिले। यह शुक्रवार से 38 फीसदी अधिक है। वहीं, मुंबई में संक्रमण में 10 फीसदी बढ़ोतरी दिखी। यहां 683 नए केस मिले हैं।
  • कर्नाटक के कोलार स्थित मेडिकल कॉलेज में चार दिनों में 30 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं।
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्कूल के 13 छात्र संक्रमित मिले हैं।
Omicron Variant In India: Center govt sent special teams to ten states, will focus on to control, contact tracing, vaccination, availability of oxygen and beds
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

महाराष्ट्र : ऑक्सीजन की खपत बढ़ी तो लगेगा लॉकडाउन
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के मामले भी फिर से बढ़ने लगे हैं। शनिवार को एक दिन में कोरोना के 1485 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को राज्य में 1410 मामले सामने  आए थे।

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को साफ कर दिया कि राज्य में जब मेडिकल ऑक्सीजन की खपत 800 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो जाएगी तब राज्य में फिर से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। उधर, राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई जिसमें सर्वाधिक 46 मरीज मुंबई में पाए गए हैं। 

वहीं मुंबई में एक लैब में काम कर रहे 12 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। देश में बीते एक दिन में कोविड संक्रमण के कुल 7,189 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 7,286 लोग संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं। बीते एक दिन में संक्रमण से 387 लोगों की मौत हुई है।

Omicron Variant In India: Center govt sent special teams to ten states, will focus on to control, contact tracing, vaccination, availability of oxygen and beds
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

चुनावी रैलियों पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट में याचिका
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच अगले वर्ष पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विशाल तिवारी ने याचिका दायर कर ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाने की मांग की है। अपनी जनहित याचिका में कहा है कि चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक रैलियों को लेकर जो आदेश दिया गया है, उसका पालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Omicron Variant In India: Center govt sent special teams to ten states, will focus on to control, contact tracing, vaccination, availability of oxygen and beds
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

जनवरी के अंत में आ सकती है लहर
दुनियाभर में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के बीच चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि जनवरी के अंत तक देश में संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि हो सकती है। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (केआईएमएस), हैदराबाद के चिकित्सा निदेशक डॉ. संबित ने कहा, हम जनवरी के अंत तक कोविड-19 के मामलों मे बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं, क्योंकि हम दुनिया से अलग नहीं हैं।

उन्होंने कहा, दुनिया जिस चीज का सामना आज कर रही है, जल्द ही हम भी उसका सामना करेंगे। डॉ. संबित ने कहा, कोविड के मामलों में धीरे-धीरे उछाल आने वाला है। पिछले एक महीने तक मामले लगातार घट रहे थे, लेकिन लेकिन पिछले सप्ताह से नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि गंभीर बीमारी नहीं दिख रही है। वहीं, युवाओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, नया साल हो या क्रिसमस, भीड़ से बचने की कोशिश करें। 

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। वहीं, अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. प्रवीण ने कहा, कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं। भले ही वैरिएंट का पता नहीं चले, लेकिन इतना तय है कि ये मामले कोविड के हैं। चार प्रमुख लक्षण हैं, जो डेल्टा और ओमिक्रॉन को अलग करते हैं, जिनमें थकान, जोड़ों का दर्द, सर्दी और तेज बुखार शामिल हैं।

विज्ञापन
Omicron Variant In India: Center govt sent special teams to ten states, will focus on to control, contact tracing, vaccination, availability of oxygen and beds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

एक दिन में 15% से ज्यादा बढ़े ओमिक्रॉन के मामले
देश में एक दिन में ओमिक्रॉन संक्रमितों में करीब 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अब कुल मामले 436 हो चुके हैं। शुक्रवार को संख्या 358 थी।

कहां कितने मामले
सबसे ज्यादा 108 महाराष्ट्र में। दिल्ली 79, गुजरात और राजस्थान 43-43, तेलंगाना 38, केरल 37, तमिलनाडु 34 और कर्नाटक में 31

दिल्ली में नौ मरीज मिले
दिल्ली में ओमिक्रॉन के नौ नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 79 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed