#ट्रंप ने लिखी गलत स्पेलिंग, लोगों ने कहा- अब तक का सबसे अनपढ़ राष्ट्रपति
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप ने लिखी गलत स्पेलिंग, लोगों ने कहा- अब तक का सबसे अनपढ़ राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट पर सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। दरअसल, बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति उनके द्वारा किए गए कुछ शुरुआती ट्वीट में से एक में उन्होंने ‘ऑनर’ शब्द की स्पेलिंग गलत लिख दी।
रईस के प्रमोशन के दौरान हुए हादसे पर बोले शाहरुख, हमारे जाने के बाद हुई मौत
प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान हुई मौत पर शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ी है। शाहरुख ने कहा है कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारे सहयोगी के रिश्तेदार की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। किंग खान ने ये भी कहा कि हमारे जाने के बाद उनकी मौत हुई।
कर्नाटक: मंत्री व महिला कांग्रेस प्रमुख के यहां मिली 162 करोड़ की अघोषित संपत्ति
आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। दोनों नेताओं के परिसरों से 41 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किए गए हैं।
गणतंत्र दिवस के पहले एलओसी पर नाकाम हुई पाक की साजिश. एक घुसपैठिया ढेर
गणतंत्र दिवस के पहले जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों ने अपनी मुस्तैदी से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह सेना के जवानों द्वारा जम्मू संभाग के राजोरी जिले से लगने वाली एलओसी पर एक घुसपैठ को नाकाम किया है।