फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltrator killed on LOC in jammu and kashmir

LoC पर पाक की साजिश नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर

Thu, 26 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 26 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
infiltrator killed on LOC in jammu and kashmir
सेना ने नाकाम की घुसपैठ - फोटो : Amar Ujala

गणतंत्र दिवस के पहले जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों ने अपनी मुस्तैदी से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह सेना के जवानों द्वारा जम्मू संभाग के राजोरी जिले से लगने वाली एलओसी पर एक घुसपैठ को नाकाम किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजोरी जिले के सुंदरबनी में एलओसी के पास मंगलवार सुबह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सूत्रों के मुताबिक पाक की ओर से सुबह करीब साढ़े चार बजे एलओसी के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी को ढेर किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की दृष्टि के हाई एलर्ट जारी किया गया है। इस एलर्ट के बाद से ही जम्मू शहर समेत सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही एलओसी और आईबी के रास्ते आतंकी घुसपैठ के इनपुट भी मिले थे जिसके बाद यहां पर खासी चौकसी बरती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईबी पर भी घुसपैठिया गिरफ्तार

infiltrator killed on LOC in jammu and kashmir
बीएसएफ ने सीमा पर भी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया - फोटो : PTI

एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के साथ ही बीएसएफ ने अंतरराष्ठ्रीय सीमा पर भी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आरएसपुरा से सटे इलाके में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। 

पकड़े गए संदिग्ध से लगातार पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरएसपुरा से इस संदिग्ध को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed