फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई के वो 8 'अबु सलेम', जिनके गुनाहों से कांपा भारत

Fri, 16 Jun 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र Updated Fri, 16 Jun 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
mumbai blast : underworld most wanted don who were based on mumbai

देश के मोस्टवॉन्टेड डॉन, जिनके बारे कहा जाता है कि इन्हें पकड़ना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है। फिलहाल एक पुलिस की गिरफ्त में है। देखिए लिस्ट।

mumbai blast : underworld most wanted don who were based on mumbai

चालीस के दशक में पेशावर के जरिए करीम लाला ने जब मायानगरी के समंदर में दस्तक दी तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अफगानिस्तान का ये पठान हिंदुस्तान में उस जरायम की दुनिया की नींव रख देगा जिसके खौफ का साया वर्षों तक लोगों को दहलाता रहेगा। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में जन्मे करीम लाला का पूरा नाम अब्दुल करीम शेर खान था, जो अपने साथ हाजी मस्तान और बरदराजन के साथ मुंबई धंधा करने आया था। लेकिन उस धंधे की शक्ल स्मगलिंग, जुआं, शराब-अय्याशी के अड्डो, हत्या और अपहरण ने ले ली। करीम लाला को देश में माफियाओं का पहला डॉन और पठानों का आखिरी बादशाह कहा जाता है।

mumbai blast : underworld most wanted don who were based on mumbai

अगर आपने फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई देखी है तो अजय देवगन की शक्ल में सुल्तान मिर्जा का किरदार याद होंगा। वो सुल्तान मिर्जा कोई और नहीं, हाजी मस्तान का ही दूसरा नाम है, जिसका असली नाम मस्तान हैदर मिर्जा था। मस्तान हैदर मिर्जा ने अर्से तक मुंबई में फिल्मों में पैसा लगाया और खुद भी फिल्में बनाईं। हाजी मस्तान ने किसी की हत्या तो नहीं की लेकिन स्मलिंग में जरूर हाथ आजमाया। साल 1955 से 1975 तक करीब 20 साल के लिए मस्तान ने अंडरवर्ल्ड से इस्तीफा दे दिया था। आपातकाल लगने के वक्त हाजी भी जेल गया जहां उसने हिंदी सीखी। बाद में सन 1984 तक हाजी मस्तान मुसलमानों का बड़ा नेता बन गया और 1985 में दलित मुस्लिम सुरक्षा महासंघ की नींव रखी। सन 1975 अमिताभ अभिनीत फिल्म दीवार भी मस्तान की जिंदगी पर आधारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai blast : underworld most wanted don who were based on mumbai

मुंबई की डी कंपनी का सरगना दाऊद इब्राहिम इंटरपोल की लिस्ट में है। इस कुख्यात अपराधी की तलाश भारत को अर्से से है। साल 2011 में फोर्ब्स की लिस्ट में दाऊद को दुनिया के सबसे कुख्यात अपराधियों में तीसरे नंबर पर रखा गया था। साल 1993 में मुंबई में हुए श्रंखलाबद्ध धमाकों में दाऊद का हाथ माना जाता है। अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक दाऊद के संबंध ओसामा बिन लादेन वाले आतंकी संगठन अल कायदा से भी हैं। इसलिए अमेरिका ने दाऊद को साल 2003 में वैश्विक आतंकी घोषित किया और उसकी संपत्ति भी सीज कर दी। दाऊद की पिता इब्राहिम कासकर क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में हेड कॉन्सटेबल थे। हाजी मस्तान के संपर्क में आकर दाऊद ने स्मगलिंग शुरू की और अपने भाई शबीर इब्राहिम कास्कर के साथ मिलकर डी-कंपनी की शुरुआत की।

विज्ञापन
mumbai blast : underworld most wanted don who were based on mumbai
- फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के सराय मीर गांव से मुंबई में दाऊद की डी कंपनी तक के सफर में अबू सलेम अब्दुल कय्यूम अंसारी उर्फ अबू सलेम ने कई हत्याओं, जबरन वसूली जैसे न जाने कितने ही अपराधों को अंजाम दिया। उत्तप्रदेश में अबू की दहशत तो थी ही मुंबई में दाऊद की गैंग में शामिल होते ही सलेम की दहशत का डंका और बजने लगा। साल 2002 में अबू सलेम को पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed