फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sambit patra viksit bharat sapta dhara pm modi red fort roadmap

पीएम मोदी की सप्तधारा का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा: संबित पात्रा बोले- सही लक्ष्य से उज्ज्वल होगा भविष्य

Tue, 25 Aug 2026 12:59 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 12:59 PM IST
सार

क्या विकसित भारत सिर्फ एक नारा है या उसके पीछे कोई ठोस योजना भी है? संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘सप्तधारा’ रोडमैप का जिक्र करते हुए बताया कि भारत के भविष्य की राह विनिर्माण, तकनीक, तेज संपर्क और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। अब भाजपा अगले कुछ दिनों में इस पूरी योजना की परतें खोलने की तैयारी में है।
 

विज्ञापन
sambit patra viksit bharat sapta dhara pm modi red fort roadmap
संबित पात्रा, भाजपा सांसद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सप्तधारा’ यानी विकास की सात धाराओं वाले लक्ष्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य चाहिए। देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब सही नेता सही समय पर सही लक्ष्य चुनता है। पात्रा ने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश के सामने यह लक्ष्य रखा था। भाजपा अगले चार-पांच दिनों में ‘सप्तधारा’ का संदेश लोगों तक पहुंचाएगी, ताकि वे इसके अलग-अलग पहलुओं को समझ सकें।
विज्ञापन


बाधाएं आएंगी, लेकिन लक्ष्य नहीं रुकेगा: संबित पात्रा
पात्रा ने कहा कि जब सत्य और प्रगति सही रास्ते पर आगे बढ़ते हैं तो कई बार बाधाएं आती हैं। उन्हें रोकने की कोशिश भी होती है, लेकिन ‘सप्तधारा’ को रोका नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश को यह भी सोचना चाहिए कि भारत किस दिशा में जा रहा है और क्या वह दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बचपन की याद का जिक्र करते हुए कहा कि टीवी और फिल्मों में अमेरिका तथा दूसरे देशों की सड़कें, पुल और रेल देखकर सवाल उठता था कि भारत में ऐसी सुविधाएं क्यों नहीं हो सकतीं। अब प्रधानमंत्री ने देश के सामने आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


निर्माण और किसानों पर पहली दो धाराएं
संबित पात्रा ने बताया कि पहली धारा निर्माण क्षमता की है। भारत में मजबूत घरेलू आपूर्ति श्रृंखला बनाने, निर्माण को पूरी तरह स्थानीय स्तर पर विकसित करने और दोषरहित उत्पाद तैयार करने पर जोर है। लक्ष्य ऐसे कारखाने विकसित करना है, जो बेहतर, सटीक और प्रतिस्पर्धी उत्पाद बना सकें। दूसरी धारा किसानों से जुड़ी है। इसमें कृषि उत्पादकता बढ़ाने, रासायनिक मुक्त जैविक खेती को बढ़ावा देने और वैश्विक संकट के बीच किसानों तक डीएपी तथा यूरिया सस्ती दरों पर पहुंचाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में हुईं 3572 नियुक्तियां: सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र, किया एलान- छह महीने में देंगे एक लाख नौकरियां


पांच खास बातें
  • भारत को सटीक, प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ उत्पाद बनाने वाला देश बनाने का लक्ष्य।
  • किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और रासायनिक मुक्त जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर।
  • एक साल में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने की प्रधानमंत्री की घोषणा का जिक्र।
  • देश में आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए आंकड़ा केंद्रों के महत्व पर जोर।
  • तेज रफ्तार रेल, आधुनिक राजमार्ग और अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास की योजना।


तकनीक और गति शक्ति पर भी जोर
तीसरी धारा तकनीक और नवाचार की है। पात्रा ने अंतरिक्ष क्षेत्र, क्वांटम तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल भुगतान व्यवस्था में भारत की प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आंकड़ा केंद्र देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। चौथी धारा गति शक्ति है। इसमें तेज रफ्तार रेल, अत्याधुनिक राजमार्ग और अंतर्देशीय जलमार्ग शामिल हैं। पात्रा ने त्रिपुरा और गुवाहाटी के हवाई अड्डों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने बताईं सात ताकतें
प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को कहा था कि देश की सात ताकतें भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इनमें निर्माण क्षमता, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक और नवाचार, गति शक्ति, रक्षा शक्ति, हरित और समुद्री अर्थव्यवस्था तथा भारत की सांस्कृतिक प्रभाव शक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed