देश के सबसे अमीर शख्स और कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी शनिवार से शुरू होगी। दो दिवसीय यह कार्यक्रम राजस्थान के उदयपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं, दुनियाभर से मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है और यह सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : indiaaircharter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह से शाम तक उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर विमानों के आने का सिलसिला जारी रहा। यहां हर 16वें मिनट पर एक विमान उतर रहा था। इस दौरान करीब 90 विमान एयरपोर्ट पर उतरे, जिसमें करीब 50 विमान चार्ट्ड थे और बाकी की फ्लाइट्स नियमित थीं।
3 of 5
isha ambani
- फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक, ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए देश-विदेश से करीब 1800 मेहमानों को बुलाया गया है। इसमें करीब 1500 मेहमान चार्ट्ड विमानों से आ रहे हैं, जबकि बाकी के मेहमान सामान्य विमान सेवाओं से उदयपुर पहुंचेंगे। खबरों की मानें तो मेहमानों को उदयपुर पहुंचाने के लिए एक निजी कंपनी से 92 चार्ट्ड विमानों को हायर किया गया है।
इस सेरेमनी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के भी कई सितारों के शामिल होने की संभावना है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस, जॉन अब्राहम और विद्या बालन और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तो उदयपुर पहुंच भी चुके हैं। माना जा रहा है कि बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, सलमान खान, करण जौहर, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, वरुण धवण, गायक अरिजीत सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
5 of 5
PM Narendra Modi
- फोटो : social media
ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में अमेरिका से हिलेरी क्लिंटन, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, उद्योगपति रतन टाटा, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला के भी आने की संभावना है। इसके अलावा माना जा रहा है कि मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं।